15 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मुझे हर्निया हो गया, कंधे ने भी साथ छोड़ दिया’, शरीर से जुड़ी कई समस्याओं का सामना कर रहे सलमान खान, पहली बार तोड़ी चुप्पी

Salman Khan Health Issues: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपनी सेहत से जुड़ीं कई समस्याओं के बारे में कॉफी विद करण में खुलकर बात की है। करण जौहर के सामने सलमान ने अपनी शारिरिक तकलीफों का जिक्र किया जो उन्हें फिल्म 'सुल्तान' से समय से ही हो रही हैं।
2 min read
Google source verification
Salman Khan Health Issues

सलमान खान (फोटो सोर्स- Instagram/Netflix)

Salman Khan Health Issues: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपनी फिटनेस और शानदार बॉडी के लिए लंबे समय से पहचाने जाते हैं। लेकिन अब अभिनेता ने अपनी सेहत को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण 9’ में सलमान ने बताया कि फिल्म ‘सुल्तान’ के दौरान और उसके बाद उनके शरीर को कई तरह की चोटों और स्वास्थ्य समस्याओं से गुजरना पड़ा। उन्होंने सिर, कंधे, घुटने और कमर की परेशानियों के साथ हर्निया, ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया और एन्यूरिज्म जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का भी जिक्र किया।

‘सुल्तान’ के दौरान शरीर पर पड़ा असर

करण जौहर ने शो में सलमान की फिटनेस और उनके पुराने शर्टलेस लुक को याद किया। इसी बातचीत के दौरान सलमान ने बताया कि उनकी जिंदगी में एक ऐसा दौर भी आया था, जब कई चोटों और स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से उनकी फिजीक प्रभावित हुई। अभिनेता के मुताबिक, इस स्थिति के पीछे ‘सुल्तान’ के दौरान शरीर पर पड़ा दबाव भी एक बड़ी वजह था।

सलमान ने बताया कि उनका सिर चोटिल हुआ था, उन्हें हर्निया की समस्या हुई और कंधे की हालत भी खराब हुई। इसके अलावा घुटने और कमर से जुड़ी परेशानियों का भी उन्होंने जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ये सभी समस्याएं ‘सुल्तान’ से जुड़ी थीं।

ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया और एन्यूरिज्म का भी किया जिक्र

सलमान खान ने बातचीत के दौरान ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया और एन्यूरिज्म का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इन स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद उनके लिए फिटनेस बनाए रखना आसान नहीं था। हालांकि अभिनेता ने यह भी माना कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां उनकी उस समय की बदली हुई फिजीक का बहाना नहीं हो सकतीं।

गौरतलब है कि सलमान इससे पहले भी सार्वजनिक रूप से अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में बात कर चुके हैं। 2025 में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ में उन्होंने ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया और ब्रेन एन्यूरिज्म का जिक्र करते हुए बताया था कि वह इन परेशानियों के बावजूद काम कर रहे हैं।

बॉडी को लेकर ट्रोलिंग पर भी बोले सलमान

‘बिग बॉस 20’ में अपने बदले हुए लुक को लेकर सलमान खान सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हुए थे। अभिनेता ने ‘कॉफी विद करण 9’ में माना कि लंबे समय तक चोटों और स्वास्थ्य समस्याओं से जूझने के कारण उनकी फिजीक पर असर पड़ा था। उन्होंने कहा कि उनके शर्टलेस लुक को पसंद करने वाले फैंस के लिए उन्हें उस हालत में देखना अच्छा नहीं रहा होगा।

सलमान ने यह भी बताया कि वह फिट रहने की कोशिश इसलिए भी करते हैं क्योंकि बहुत से लोग उनसे प्रेरणा लेते हैं। उन्होंने कहा कि युवा अक्सर अपने पिता की फिटनेस की तुलना उनसे करते हैं और पूछते हैं कि अगर सलमान इस उम्र में फिट दिख सकते हैं तो उनके पिता क्यों नहीं।

अभिनेता ने माना कि फिल्म इंडस्ट्री में उनसे ज्यादा फिट कई लोग हैं, लेकिन उनके लिए फिटनेस हमेशा से उनकी पहचान का अहम हिस्सा रही है। ऐसे में ‘कॉफी विद करण 9’ में सलमान का यह खुलासा उनके फैंस को उनके फिटनेस सफर के पीछे की मुश्किलों की एक अलग तस्वीर दिखाता है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग