सलमान ने अपने पिता सलीम खान की एक सीख भी याद की। उन्होंने बताया कि बचपन से उनके पिता कहते आए हैं कि निजी जिंदगी बेडरूम की तरह है, जबकि पूरी दुनिया लिविंग रूम है। यानी सार्वजनिक जीवन में जो कहना हो कहिए, लेकिन निजी जिंदगी की बातें बाहर नहीं आनी चाहिए।