scriptइंस्टाग्राम पर सिर्फ इन महिलाओं को फॉलो करते हैं सलमान खान | Salman Khan only follows these women on Instagram | Patrika News
बॉलीवुड

इंस्टाग्राम पर सिर्फ इन महिलाओं को फॉलो करते हैं सलमान खान

आज हम आपको बता रहे हैं उन महिलाओं के बारे में जिन्हें सलमान खान इंस्टाग्राम (Salman Khan Instagram) पर फॉलो करते हैं।

Sep 27, 2021 / 08:21 pm

Archana Pandey

Salman Khan only follows these women on Instagram

Salman Khan

नई दिल्ली: Salman Khan follows women: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फैन फॉलोइंग देश ही नहीं विदेशों में भी हैं। उनको करोड़ों चाहने वाले हैं। वहीं, बहुत कम ही लोग सलमान खान की जिंदगी का हिस्सा बन पाते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं उन महिलाओं के बारे में जिन्हें सलमान खान इंस्टाग्राम (Salman Khan Instagram) पर फॉलो करते हैं।
अलीजे – सलमान खान (Salman Khan) अपनी बहन की बेटी अलीजे को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। सलमान खान अलीजे के मामा हैं ऐसे में मामा का भांजी को फॉलो करना तो बनता है। सलमान खान की भांजी अलीजे ने वैसे तो अभी बॉलीवुड में एंट्री नहीं की हैं, लेकिन इसके लिए वो पूरी तरह से तैयार हैं।
अर्पिता खान – अर्पिता खान (Arpita Khan) सलमान खान (Salman Khan) की लाडली बहन हैं। ऐसे में उनको फॉलो करना तो लाजमी है। आखिर अर्पिता और सलमान दोनों भाई बहन एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और अर्पिता सभी भाई बहनों में सबसे छोटी हैं।
यूलिया वंतूर – सलमान खान (Salman Khan) रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर (Iulia Vântur) को भी इंस्टाग्राम पर फोलो करते हैं। लॉकडाउन के दौरान यूलिया सलमान खान के साथ उनके फार्म हाउस पर ही थीं। दोनों एक वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ था।
कैटरीना कैफ – सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) कभी दोनों साथ हुआ करते थे, लेकिन ब्रेकअप ने अलग कर दिया। आज दोनों के बीच पर्सनल कुछ हो या नहीं, लेकिन प्रोफेशनल बॉन्डिंग काफी अच्छी है। इसके अलावा आज भी दोनों अच्छे दोस्त हैं। ऐसे में अब सलमान का कैटरीना को फॉलो करना तो बनता ही है।
संगीता बिजलानी – एक्ट्रेस संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) और समलान खान की कभी शादी होने वाली थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इसके बाद संगीता बिजलानी ने भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन से शादी कर ली और तलाक लेकर अलग भी हो गई। लेकिन आज भी सलमान खान और संगीता अच्छे दोस्त हैं और दोनों एक दूसरे को फॉलो करते हैं।
डेजी शाह – एक्ट्रेस डेजी शाह (Daisy Shah) को सलमान खान ही बॉलीवुड में लाए थे। डेजी शाह पहली बार सलमान खान की फिल्म ‘जय हो’ में नजर आई थीं। सलमान इन्हें भी फॉलो करते हैं।
इसाबेल कैफ- सलमान खान कैटरीना कैफ से भी पहले से उनकी बहन इसाबेल कैफ (Isabelle Kaif) को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते आ रहे हैं। इसाबेल बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं।
जैकलीन- जैकलीन (Jacqueline Fernandez) और सलमान की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में भी काम किया है। ये दोनों भी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो करते हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / इंस्टाग्राम पर सिर्फ इन महिलाओं को फॉलो करते हैं सलमान खान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो