27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देखें सलमान खान के आलीशान ‘पनवेल फार्महाउस’ की खूबसूरत तस्वीरें

बीते साल जब लॉकडाउन हो गया था तब सलमान खान अपने पनवेल फॉर्महाउस पर रूके थे। जहां से उनकी कई तस्वीरें सामने आई थी। देखिए कैसा दिखता है अंदर से एक्टर का फॉर्महाउस।

4 min read
Google source verification
Salman Khan Panvel Farmhouse Inside Photos

Salman Khan Panvel Farmhouse Inside Photos

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दबंग खान यानी कि सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वान्टेड भाई' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। ट्रेलर में सलमान खान का जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है। ट्रेलर की बात करें तो इसमें सलमान फुलऑन एक्शन करते हुए दिखाई दे रही हैं। ऐसे में सलमान खान सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। ट्रेलर देख अब उनके फैंस बेसब्री से बस फिल्म के रिलीज़ होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस बीच सलमान के पनवेल फार्म हाउस की इनसाइड तस्वीरें भी जोरों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तो चलिए आज आपको हम एक्टर के फेमस फॉर्महाउस की एक झलकी दिखा देते हैें।

सलमान खान के फॉर्महाउस का एंट्री गेट

इस तस्वीर में सलमान खान के पनवेल फॉर्महाउस का एंट्री गेट नज़र आ रहा है। इस गेट पर आप देख सकते हैं कि उनकी छोटी बहन अर्पिता खान का नाम लिखा हुआ है। साथ ही आस-पास ढेर सारे पेड़-पौधे लगे हुए हैं।

पनवेल फॉर्महाउस में हैं सारी सुविधा

वहीं फॉर्महाउस में सलमान खान ने सभी सुविधाओं का प्रबंधं किया हुआ है। इस फॉर्महाउस में एक बड़ा जिम है। जिसमें सभी तरह की वर्कआउट मशीने लगाईं गई हैं। अक्सर लूलिया संग भी सलमान को वर्कआउट करते हुए देखा गया है।

यह भी पढ़ें- किसानों की जिंदगी जी रहे Salman Khan ने शेयर की तस्वीर, कैप्शन में लिखा- 'हर एक किसान की इज्जत करें'

घुड़सवारी के लिए बनाया है ट्रैक

फॉर्महाउस में सलमान ने घोड़े भी रखे हैं। जिस पर अक्सर उन्हें घुड़सवारी करते हुए देखा जाता है। हाल ही में जब लॉकडाउन हुआ था। तब एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस संग वह घुड़सवारी संग करते हुए दिखाई दिए थे। उन्होंने बेहद ही शानदार ट्रेक भी बनाया है।

खेतों में उगाते हैं धान

सलमान अपने इस फॉर्महाउस पर खेती भी करते हैं। बीते साल जब सलमान अपने फॉर्महाउस पर रोके थे। तब उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं थीं। जिसमें वह धान उगाते हुए दिखाई दिए थे।

यह भी पढ़ें- Sushant Singh की मौत पर लोगों का फूटा गुस्सा, Salman Khan के स्टोर Being Human में मचाई तबाही

फॉर्महाउस में बड़ा सा गार्डन

फॉर्महाउस के आस-पास खूब हरियाली भी है। जिसमें खूब सारे पेड़-पौेधे सलमान ने लगाए हुए हैं। साथ ही इस गार्डन में बैठने के लिए कई खूबसूरत इंतजाम किए हैं। जहां पर वह अपने परिवार संग आराम से बैठकर चाय-कॉफी पीते हैं। साथ ही उनके साथ वक्त गुजराते हैं।

साइकिलिंग के बनाया है ट्रैक

सलमान के पनवेल फॉर्महाउस पर कई चीज़ों के इंतजाम है। साथ ही वह इस फॉर्महाउस पर साइकिल चलाते हुए भी दिखाई देते हैं।

बड़ा सा पूल

इस फॉर्महाउस पर एक बड़ा सा पूल भी है। साथ ही अक्सर देखा गया है कि सलमान और उनकी फैमिली इस पूल का खूब लुफ्त उठाती है।

फॉर्महाउस का व्यू

सलमान खान के पनवेल वाले फॉर्म हाउस का व्यू बेहद ही खूबसूरत है। जिसे देख हर किसी का दिल वहां वक्त गुज़राने का करेगा। सलमान खान के इस फॉर्म हाउस बड़े-बड़े तलाब भी हैं। जिसमें वह मछलियां भी पलाते हैं।

जल्द नज़र आएंगे फिल्म 'टाइगर 2'

आपको बता दें जल्द ही दर्शक एक बार फिर से कैटरीना कैफ और सलमान खान को साथ में देखने वाले हैं। फिल्म 'टाइगर 2' में एक बार फिर से कैटरीना और सलमान खान जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाई देंगे। जिसके लिए सलमान ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हाल ही में सलमान ने जिम करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने अपने फैंस को साइन दिया था। जल्द ही वो 'टाइगर 2' लेकर आ रहे हैं।