संजू बाबा की स्टाइल में सवाल:
शो के होस्ट संकेत भोसले ने संजू बाबा यानी संजय दत्त की स्टाइल में सलमान से सवाल पूछा। संकेत ने कहा कि जो भी स्टार 'रेस' सीरीज से जुड़ा है, उसकी शादी हो गई है। संकेत ने कहा कि बिपाशा और सैफ की शादी 'रेस' से जुड़ने के बाद हुई। साथ ही उन्होंने कहा कि 'रेस 3'के बाद अब किसकी शादी होगी। साफ था कि संकेत का इशारा सलमान की तरफ ही था।