बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया उन कलाकारों में शामिल है जिन्होंने नायिका की परम्पंरागत छवि को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आठ जून 1957 को गुजराती परिवार में जन्मी डिंपल को फिल्मों में लाने का श्रेय राजकपूर को जाता है। 70 के दशक में वह अपनी फिल्म 'बॉबी' के लिये नए चेहरों की तलाश कर रहे थे। उस दौरान उन्होंने डिंपल को अपनी फिल्म में काम करने का प्रस्ताव दिया, जिसे डिंपल ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।