मेरी पहली 3डी फिल्म:
सलमान ने कहा, 'रेस 3' की खूबी ये है कि इसे तीन गुना बेहतर बनाया गया है। ये फिल्म सिर्फ मेरे रहने से नहीं बन पाती। सह कलाकार, राइटर, डायरेक्टर, म्यूजिक के साथ-साथ फैंस की भी मौजूदगी जरूरी है। हम रेस 4 बनाने के बारे में भी सोच रहे हैं।' उन्होंने कहा, ''रेस 3' मेरी पहली 3डी फिल्म है, इसके पहले मैंने 'छोटा चेतन' और 'अवतार' फिल्में 3डी में देखी हैं।