अभिनेत्री श्वेता बसु ने एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में बॉलीवुड डेब्यू किया था। अब श्वेता एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। बता दें श्वेता अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं। इस बार भी वह किसी फिल्म के कारण नहीं बल्कि अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। श्वेता ने पिछले साल अपने ब्वॉयफ्रेंड संग गुपचुप सगाई की थी। उसकी भनक तक किसी को नहीं लगने दी।