
salman khan
कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus) के चलते लॉकडाउन के बीच सभी बॉलीवुड सेलेब्स अपने घरों रह रहे हैं। अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) भी अपने फॉर्म हाउस पर रह रहे हैं। हाल ही सलमान (Salman Khan) ने कोरोना पर 'प्यार कोरोना' (Pyaar Karona) गाना रिलीज किया। उनके इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया। वही सलमान ने अब अपने फैंस के लिए अपनी एक सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में सलमान दाढ़ी में नजर आ रहे हैं।
सलमान ने अपनी सेल्फी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उनकी यह तस्वीर देखते ही देखते इंटरनेट पर जंगल में आग की तरह वायरल हो गई। उनके फैंस इस तस्वीर पर खूब कमेंट कर उन्हें रमजान की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
View this post on InstagramA post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
बता दें कि कोरोना के कहर के बीच सलमान खान ने दिहाड़ी मजदूरों की काफी मदद की है। वे 25000 से भी ज्यादा दिहाड़ी मजदूरों को खाना खिला रहे हैं। साथ ही रोजमर्रा के खर्चे के लिए उनके बैंक खाते में पैसा भी जमा करा रहे हैं।
बता दें कि देश कोरोना संक्रमितों की संख्या 23000 हजार पार पहुंच चुकी हैं। इनमें एक्टिव केस की संख्या 16,780 है जबकि कोरोना से देश में अब तक 718 लोगों की जान भी जा चुकी है।
Published on:
26 Apr 2020 03:26 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
