शो के प्रोमो में दिखाया गया कि जब सलमान खान आते हैं तो कपिल शर्मा कहते हैं द कपिल शर्मा शो में आपका स्वागत है, इस पर सलमान कहते हैं कि ''भाई मेरा क्यों स्वागत कर रहे हो, मेरे खुद के शो में।'' दरअसल सलमान खान द कपिल शर्मा शो के प्रोड्यूसर हैं, और कपिल का साथ जब किसी ने नहीं दिया था उस वक्त सलमान खान ने उनका साथ दिया और उनके शो को प्रोड्यूसर करने का फैसला किया।