5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान खान से लेकर शाहिद कपूर तक, स्मार्ट दिखने के लिए ये स्टार्स करा चुके हैं प्लास्टिक सर्जरी

बॉलीवुड की अभिनेत्रियों ने खूबसूरत दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है इस मामले भी अभिनेत्रियां ही नही अभिनेता भी पीछे नही रहे है किसी ने नाक तो किसी ने कराई हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 7 Sep 2021, 12:39 PM IST

these stars have plastic surgery to look

these stars have plastic surgery to look

नई दिल्ली। बॉलीवुड में अपने खास अभिनय के साथ अपनी खूबसूरती से करोड़ों लोगों को दिल जीत लेने वाले अभिनेता खूबसूरती दिखाने के मामले में किसी अभिनेत्रियों से कम नही है। अपनी सुंदरता को बनाए रखने के लिए जहां अभिनेत्रियों ने कभी नाक की तो कभी होंठों की प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है। तो वहीं इस मामले में एक्टर भी पीछे नही रहे है जिन्होंने स्मार्ट दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का इस्तेमाल किया हैं। इस लिस्ट में सलमान, शाहिद कपूर से लेकर रणवीर कपूर जैसे कई स्टार्स शामिल हैं।

अमिताभ बच्चन

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम महानायक अमिताभ बच्चन का आता है जिन्होने इंडस्ट्री में बने रहने के लिए अपनी स्मार्टनेस पर काफी काम किया है। बताया जाता है कि अमिताभ भी हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी करा चुके है।

यह भी पढ़ें:- बॉलीवुड के इन स्टार्स की शादियां साल भर में ही बिखर कर टूट गई, नहीं मना पाए एनिवर्सरी

शाहिद कपूर

शाहिद कपूर की पहले की तस्वीरें देख तो अब समें काफी बदलाव देखने को मिलेगा। क्योंकि शाहिद कपूर अपनी नाक की सर्जरी करा चुके है। वे इसके बढ़े आकार से बहुत परेशान थे। इसलिए उन्होंने अपने नाक की राइनोप्लास्टी नाम की सर्जरी करवाई है। फिल्मी सितारों में यह सर्जरी काफी प्रसिद्ध है।

सैफ अली खान

सैफ अली खान भले ही 51 साल की उम्र पार कर चुके है लेकिन आज भी उनकी जवानी बरकरार बनी गुई है। इतनी उम्र में सैफ अली खान हैंडसम दिखने के पीछ का राज बोटोक्स सर्जरी है सैफ अली खान ने फेसलिफ्ट की सर्जरी भी करवाई है।

यह भी पढ़ें:- संजय दत्त को Kiss करने से डरी हुई थीं पूजा भट्ट, पिता महेश भट्ट ने दी थी ये सलाह

रणबीर कपूर

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने भी अपने आप को स्मार्ट बनाए रखने के लिए एक नगी बल्कि 3 सर्जरी कराई है। उन्होंने बाल के साथ साथ होठ और नाक की सर्जरी कराई है।

शाहरुख़ खान

बॉलीवुड का किंग खान शाहरुख़ खान भी खूबसूरत दिखने के लिए कई सर्जरी का सहारा ले चुके है उन्होनें ना केवल ना की बल्कि अपने बालों का भी हेयर ट्रांसप्लांट करवाया है। तभी वो इस उम्र में भी जवान दिखते है।

सलमान खान

अपने बालों को झड़ता देख सरमान खान ने हेयर ट्रांसप्लांट करवाया था जिसके चलते आज वो गंजे होने से बचे हैं।

अनिल कपूर

बॉलीवुड में सदाबहार एक से दिखने वाले उम्रदराज अभिनेता अनिल कपूर 61 साल की उम्र पार कर चुके है लेकिन आज भी उनकी जवानी बरकरार रखी है। ये बात बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि अनिल कपूर ने अपने चेहरे को स्मूथ बनाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन