
Salman Khan took a loan of Rs 2011 from a friend in childhood
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान ख़ान आज इस मुक़ाम पर है जहां पहुंचना सबके बस की बात नहीं हैं। लेकिन तब भी व ज़मीन से जुड़े हुए हैं इसका मतलब यह है कि सलमान आम जीवन जीना पसंद करते हैं। सलमान ने अपने टीनेजर उम्र में अपने बचपन के दोस्त इक़बाल से 2011 रुपया कर्ज़ के तौर पर लिया था।
सलमान ख़ान के दोस्त इक़बाल बचपन में सलमान ख़ान का बैंक हुआ करते थे। दोनों की दोस्ती काफ़ी शानदार थी। सालों गुज़र जाने के बाद भी सलमान ख़ान इस बात को नहीं भूले हैं और उन्होंने अपने दोस्त के लिए पैसे कुछ इस तरह से अदा किए हैं जो जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
सलमान ख़ान ने अपने दोस्त इक़बाल से 2011 रुपये कर्ज़ के तौर पर लिया था। अब सलमान ख़ान उस कर्ज़ को लौटाने के लिए एक बहुत बड़ा ज़िम्मा ले लिया हैं। सलमान ने इक़बाल के बेटे को बॉलीवुड में लॉन्च करने का ज़िम्मा ले लिया हैं। इस बात का ख़ुलासा ख़ुद सलमान ख़ान ने किया था। कई लोगों को अपने ऐसा देखा होगा जो मदद लेने के बाद भूल जाते हैं लेकिन सलमान उसमें से बिलकुल भी नहीं हैं।
आपको बता दें कि उस ज़माने में इक़बाल ने सलमान ख़ान से 2011 रुपये के बदले ब्याज भी नहीं लिया था। सलमान ने इस बात का ख़ुलासा ट्विटर पर किया था। सलमान ने ट्विटर पर लिखा था की- “यह मेरा बचपन का दोस्त इक़बाल हैं। बचपन में यह मेरा बैंक हुआ करता था। मैंने इसे 2011 रुपया का कर्ज़ लिया था। भगवान का शुक्रगुज़ार हूं कि इसमें कोई भी ब्याज नहीं लिया था। अब मैं इक़बाल के बेटे को बॉलीवुड में लॉन्च कर रहा हूं तो बाप को एक पोस्ट तो कर सकता हूँ ना मुझे इस तस्वीर से प्यार हैं”।
हालांकि आपको बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है कि सलमान ख़ान ने किसी न्यू कमर्स को बॉलीवुड में डेब्यू कराया था। इससे पहले भी व सूरज पंचोली आथिया शेट्टी को साल 2015 में रिलीज़ हुई फ़िल्म हीरो से लॉन्च कर चुके हैं।
Updated on:
27 Mar 2022 12:12 pm
Published on:
27 Mar 2022 12:11 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
