
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman khan) 80 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं जबकि कई फिल्मों में मेहमान कलाकार की भूमिका निभाई है। सलमान खान ( salman khan) बॉलीवुड के मशहूर लेखक सलीम खान के बेटे हैं। इनका जन्म 27 दिसंबर 1965 को हुआ था। इनके जन्म का नाम अब्दुल राशीद सलीम सलमान खान (Abdul rasheed saleem salman khan) है। सलमान खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1988 में 'बीवी हो तो ऐसी' फिल्म में सपोर्टिंग एक्टर के रुप में की थी।
इसके बाद सन 1989 में बनी फिल्म 'मैने प्यार किया' में उन्हे लीड रोल मिला। हाल ही में सलमान खान अपने जीजा के साथ अंतिम में नजर आए थे। सलमान खान के चाहने वालों की संख्या करोड़ो में है। सलमान खान भले ही करोड़ो की संपत्ती के मालिक हो फिर भी वह मन में शाहरुख खान (Shahrukh khan) की एक सबसे खूबशूरत चीज पाने की मन में इच्छा रखते थे। लेकिन अपने पिता सलीम खान (Saleem Khan) के रोकने के बाद उन्होने उस चीज का ख्याल अपने मन से निकाल दिया। आइए आपको बताते हैं क्या थी वह खास चीज
दरहसल सलमान खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि शाहरुख खान के पास एक ऐसी खास चीज है जिसे वह स्वंम पाने की इच्छा रखते हैं। सलमान को शाहरूख खान का बंगला मन्नत बेहद पसंद है। सलमान खान बताया था कि वह शाहरुख खान का बंगला एक समय खरीदने जा रहे थे। लेकिन उनके पिता सलीम खान ने उन्हें मना कर दिया। सलीम खान ने कहा कि ‘’हम इतने बड़े बंगले का क्या करेंगे’’। और सलमान खान ने अपने मन से मन्नत खरीदने का ख्याल अपने मन से निकाल दिया। सलमान खान ने मजाकिया अंदाज में इंटरव्यू के दौरान कहा था कि अब वह शाहरूख से पूछना चाहते हैं कि वह इतने बड़े घर का क्या करते हैं।
आपको बता दें सलमान खान मन्नत से कुछ ही दूरी पर गैलेक्सी अपार्टमेंट में फ्लैट में रहते हैं। गैलेक्सी में सलमान अपने परिवार के साथ रहते हैं। इसी के साथ सलमान खान के कई फार्महाउस है। जिसमें वह अपने हॉलीडे मनाते नजर आते हैं। हाल ही में सलमान खान पेनवेल वाले फार्महाउस के पास ऑटो चलाते नजर आए थे।
Published on:
05 Jan 2022 03:17 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
