5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sana Khan Baby Photo: सना खान बनीं अनस सैयद के बच्चे की मां, खास अंदाज में दी बेटे की पैदाइश की खबर

Sana Khan Baby Photo: सना खान और अनस बेटे के पैरेंट्स बन गए हैं। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है और इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी है। सना ने सबको प्यार और दुआ देने के लिए शुक्रिया भी किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
sana_khan.jpg

Sana Khan Baby Photo: सना खान और अनस बेटे के पैरेंट्स बन गए हैं। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है और इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी है। सना ने सबको प्यार और दुआ देने के लिए शुक्रिया भी किया है।

सना खान और अनस पैरेंट्स बन गए हैं। सना ने बेटे को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें लिखा है,
'अल्लाह ताला ने मुकद्दर में लिखा, फिर उसको पूरा किया, आसान किया और जब अल्लाह देता है तो खुशी और मुस्कुराहट के साथ देता है। तो अल्लाह ने हमें बेटा दिया है।' इस पोस्ट को शेयर कर सना ने लिखा, 'अल्लाह हमें हमारा बेस्ट वर्जन दें हमारे बेबी के लिए। अल्लाह की अमानत है बेहतरीन बनाना है। बेटा हुआ है।'

सना के इस पोस्ट पर फैंस उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं। बता दें कि इससे पहले एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने घर को सजा हुआ था क्योंकि उनके पति हज से वापस लौट रहे थे।

सना खान की शादी
सना और अनस ने नवंबर 2020 में निकाह किया था। सना ने बताया था कि उन्होंने यह फैसला रातोंरात नहीं लिया था। उन्होंने 'बॉम्बे टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'अनस से शादी करना रातों-रात लिया गया फैसला नहीं था। मैंने अपनी लाइफ में उनके जैसे इंसान के लिए सालों तक प्रार्थना की है। मुझे उनके बारे में सबसे अच्छी बात यह लगी कि वह शरीफ हैं और 'उनमें शर्म है। वह जजमेंटल नहीं हैं।'