
Salman khan
बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया संगीता बिजलानी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। संगीता बिजलानी का जन्म 9 जुलाई 1960 को मुंबई में एक सिंधी परिवार में हुआ था। संगीता ने काफी कम उम्र में ही ग्लैमर की दुनिया में प्रवेश कर लिया था। उन्होंने 16 की उम्र में ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। बता दें कि संगीता अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रही हैं।
जीता ब्यूटी क्वीन का खिताब,नाम पड़ गया 'बिजली':
संगीता ने कम उम्र में ही मॉडलिंग की दुनिया में बड़ा नाम कमा लिया था। उनके ग्लैमर को देखते हुए उन्हें 'बिजली' नाम से पुकारा जाने लगा। संगीता ने वर्ष 1980 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। वह ग्लैमर की दुनिया में एक बड़ा नाम बन चुकी थीं।
बॉलीवुड में की एंट्री:
संगीता को पहले से ही फिल्मों में रूचि थी। ऐसे में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम करने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री ली। उन्होंने वर्ष 1987 में फिल्म 'कातिल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में अभिनेता आदित्य पंचोली थे। हालांकि इस फिल्म से संगीता को कोई खास फायदा नहीं हुआ। उनके कॅरियर की पहली सुपरहिट फिल्म 'हथियार' रही। इसके बाद उन्होंने 'त्रिदेव', 'जुर्म', 'इज्जत', 'युगांधर', 'योद्धा', 'खून का कर्ज', 'हातिमताई' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया।
A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on
सलमान से 10 साल चला अफेयर:
संगीता ने सबसे ज्यादा सुर्खियां सलमान के साथ अफेयर को लेकर बटोरी। बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले ही ये दोनों एक दूसरे के संपर्क में आ गए थे। वर्ष 1986 में ये दोनों एक दूसरे के करीब आए। दोनों का रिलेशन करीब 10 साल तक चला। ये अपने रिश्ते को लेकर सीरियस थे। यहां तक की इनकी शादी की डेट भी फाइनल हो गई थी। शादी के कार्ड भी छप गए थे। लेकिन शादी से ठीक पहले संगीता ने सलमान से रिश्ता तोड़ लिया। दरअसल सलमान उस समय सोमी अली को भी डेट कर रहे थे। जब यह बात संगीता को पता चली तो उन्होंने शादी तोड़ ली। हालांकि दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं। सलमान के घर के हर फंक्शन में संगीता बिजलानी मौजूद रहती हैं।
शादीशुदा क्रिकेटर से रचाई शादी:
सलमान से रिश्ता तोड़ने के बाद संगीता क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के करीब आई। उस समय अजहरुद्दीन शादीशुदा थे और दो बच्चों के पिता भी थे। संगीता के लिए अजहर ने पहली पत्नी को तलाक दे दिया। वहीं संगीता ने इस्लाम धर्म कबूल कर शादी कर ली। हालांकि उनका रिश्ता भी ज्यादा नहीं चल पाया। जब अजहर का नाम बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा से जुड़ा तो साल 2010 में संगीता ने अजहर से तलाक ले लिया।
Published on:
09 Jul 2018 11:01 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
