संजय दत्त ने अपने इस पोस्ट में और स्टेमेंट्स में लिखा 'शमशेरा प्यार का एक ऐसा श्रम है, जिसे हमने अपना सब कुछ दिया है. ये खून, पसीने और आंसूओं से बनी फिल्म है. ये एक सपना है, जिसे हम स्क्रीन पर लेकर आए. दर्शकों के मनोरंजन के लिए फिल्में बनाई जाती हैं. चाहे देर में या फिर सबेर में हर फिल्म को अपने दर्शक मिल ही जाते हैं, लेकिन शमशेरा को लोगों से काफी नफरत मिल रही है. कुछ नफरत ऐसे लोगों से भी मिल रही है, जिन्होंने इसको देखा भी नहीं. मुझे ये बहुत भयानक लगता है कि लोग आपकी मेहनत की इज्जत नहीं करते'. साथ ही उन्होंने फिल्म के निर्देशक के लिए भी कुछ लिखा है.