25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संजय दत्त और सुनील शेट्टी मुंबई के डब्बावालों को पहुंचाई राशन क‍िट, 5000 पर‍िवारों का है टारगेट

हाल ही रोहिट शेट्टी (Rohit Shetty ) ने मुंबई पुलिस की मदद के लिए होटलों का इंतजाम करवाया। वरुण धवन (Varun Dhawan) ने भी डांसर्स की मदद की है। अब संजय दत्त और सुनील शेट्टी (sanjay dutt suniel shetty) मुंबई डब्बावालों (mumbai dabbawalas) के लिए आगे आए है।

3 min read
Google source verification
sanjay dutt suniel shetty

sanjay dutt suniel shetty

महामारी कोरोना वायरस की मार पूरी दुनिया झेल रही है। बॉलीवुड सेलेब्स इस महामारी के दौरान जरुरतमंदों और गरीबों की हर संभव मदद कर रहे है। सेलेब्स ने फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों और आम लोगों की जी जान से मदद की। अभी भी उनका यह नेक कार्य जारी है। हाल ही रोहिट शेट्टी (Rohit Shetty ) ने मुंबई पुलिस की मदद के लिए होटलों का इंतजाम करवाया। वरुण धवन (Varun Dhawan) ने भी डांसर्स की मदद की है। अब संजय दत्त और सुनील शेट्टी (sanjay dutt suniel shetty) मुंबई डब्बावालों (mumbai dabbawalas) के लिए आगे आए है।

5000 पर‍िवारों को पहुंचाएंगे मदद
अभिनेता संजय दत्त और सुनील शेट्टी (sanjay dutt suniel shetty) ने मुंबई के डब्बावालों (mumbai dabbawalas) की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। अभिनेताओं ने डब्बावालों के लिए राशन किट उपलब्ध करवाने में अपनी तरफ से सहायता दी है। कैबिनेट मंत्री असलम शेख ने ट्वीट कर इस अच्छी पहल में दोनों एक्टर्स से मिल रहे साथ का जिक्र किया है। सुनील ने कहा, 'यह पहल असलम भाई और संजू ने शुरू की गई है। मुझे उनके साथ हाथ मिलाने में कोई आपत्त‍ि नहीं थी। उनके साथ जुड़ने से यह और भी खूबसूरत हो जाता है।' उन्होंने बताया कि पहले ही पुणे के लिए फूड ट्रक्स भेज दिए गए हैं, जहां कई डब्बावाला कैंप में बसर कर रहे हैं। रिपोर्ट की मानें तो अब तक चावल, दाल, चीनी, आटा, तेल के लगभग 800 राशन क‍िट खेड़ और मलवाल पहुंचा दी गई है। 'सेव द चिल्ड्रेन इंड‍िया' नाम की एनजीओ इस क्षेत्र में काम कर रही है। एक्टर ने यह भी कहा कि उनका टारगेट 5000 पर‍िवारों तक मदद पहुंचाना है।

400 मृत और घायल प्रवासी परिवार की मदद
सोनू सूद कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों एवं जरूरतमंदों को घर पहुंचाने के लिए जी जान से जुटे रहे हैं। अभिनेता ने अब उन 400 प्रवासी मजदूरों और कामगारों के परिवार मदद करने का जिम्मा लिया है जो अपने प्रियजनों को खो चुके हैं या फिर घर वापस आने के दौरान यात्रा में घायल हुए थे। इसके साथ परिवार की आर्थिक मदद सहित उन्होंने बच्चों की पढ़ाई का खर्चा भी उठाने की बात की है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता अपनी टीम और दोस्त नीति गोयल के साथ मिलकर एक 'घर भेजो' अभियान चलाया है। अभिनेता यह कैपेंन से उन प्रवासी दैनिक दिहाड़ी मजदूरों की भी मदद करेगा जो जिनके पास अपना परिवार चलाने के लिए कोई रोजगार नहीं हैं। सोनू ऐसे लोगों को चिन्ह्रित कर उनके पास जाकर खूद दो महीने का सहयोग देंगे जब तक उन्हें कोई रोजगार नहीं मिल जाता।

रोहित शेट्टी और वरुण धवन भी आए आगे
कोरोना महामारी की शुरुआत से ही फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी खाकी में काम करने वाले पुरुषों और महिलाओं के लिए लगातार मदद कर रहे हैं। रोहित शेट्टी ने एक बार फिर अपनी दरियादिली दिखाई है। रोहित ने मुंबई में ऑन ड्यूटी कर्मियों के लिए 11 होटल्स उपलब्ध कराए हैं। मुंबई के सीपी (कमिशनर ऑफ पुलिस) परम बीर सिंह ने ट्वीट कर अभिनेता को धन्यवाद दिया है। वरुण धवन ने बैकग्राउंड डांसर्स की मदद की है। वरुण ने इंडस्ट्री में आर्थिक रूप से परेशान चलने वाले 200 डांसर्स के खातों में पैसे जमा कराए है। डांसर्स ने सोशल मीडिया के जरिए अभिनेता की तारीफ करते हुए शुक्रिया अदा किया है। इन बैकग्राउंड डांसर्स ने कई सितारों से इस कठिन समय के माध्यम से उनकी मदद करने की अपील की थी।