8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sanju: 300 करोड़ी क्लब में शामिल हुई फिल्म, ‘पद्मावत’ को पछाड़ने से बस चंद कदम दूर!

फिल्म ने पहले ही वीकेंड में 100 करोड़ कमाने के बाद अब 300 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो चुकी है।

2 min read
Google source verification

image

Amit Kumar Singh

Jul 15, 2018

sanju

sanju

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म के जबरदस्त कमाई करने की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म ने पहले ही वीकेंड में 100 करोड़ कमाने के बाद अब 300 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो चुकी है। इसके साथ ही संजू संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म पद्मावत के रिकॉर्ड को तोड़ने के बस चंद कदम ही दूर है। संजय दत्त के जीवन पर आधारित यह फिल्म इस लिस्ट में सातवें स्थान पर काबिज है। संजू ने यह कामयाबी अपने रिलीज होने के १६वें दिन हासिल की है।

PHOTOS: ब्लू डैनिम में बेबी बंप फ्लॅान्ट करती दिखीं मीरा, दोस्तों संग कैफे में बिताया खास वक्त

'संजू' इस साल की दूसरी फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से अधिक की कमाई की है। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' ने 300 करोड़ का कलेक्शन किया है और यह अब तक इस वर्ष की सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म थी। इससे पूर्व 300 करोड़ की कमाई करने वाली अन्य फिल्मों में 'दंगल,' 'टाइगर जिंदा है,' 'पीके,' 'सुल्तान,' 'बजरंगी भाईजान' शामिल है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी 'संजू' इस वर्ष की सर्वाधिक बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार थी। संजय दत्त की बायोपिक पर बनी 'संजू' में रणबीर कपूर ने संजय दत्त का किरदार निभाया है।'संजू' को दुनिया भर के 5300 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया गया। भारत में जहां फिल्म 4000 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया गया, वहीं विदेशों में फिल्म को 1300 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया गया।

DHADAK SCREENING: धड़क की स्क्रीनिंग पर शामिल हुआ कपूर खानदान, सोनम से लेकर रिया तक दिखे इस अंदाज में...

कहानी
‘संजू’ की कहानी संजय दत्त की जिंदगी को पेश करती है। ‘संजू’ को अपनी कहानी लिखवानी है और वह इस काम का जिम्मा एक जर्नलिस्ट को सौंपता है, और फिर अपनी जिंदगी के बारे में परत दर परत बातें बताता जाता है। ड्रग्स से जंग, मां का जिंदगी से जाना, आर्म्स एक्ट, जेल, मुंबई बम विस्फोट और पिता के साथ रिश्ता। ये सारी बातें फिल्म में आती जाती हैं। राजकुमार हिरानी ने बहुत ही सावधानी के साथ कहानी को गढ़ा है, और फिल्म में अधिकतर उन्हीं बातों को पेश किया है जिसके बारे में सबसे ज्यादा चर्चा होती है। राजकुमार हिरानी का फोकस ड्रग्स से जंग और संजू बाबा आतंकी नहीं है, इसी बात पर ज्यादा रहा है।

प्रियंका के BIRTHDAY पर एक खास SURPRISE प्लान कर रहे निक, ग्रीस में इस जगह मनाएंगे जन्मदिन