20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोनालिसा के पति फरमान को लेकर बड़ा खुलासा, सनोज मिश्रा बोले- धर्म परिवर्तन के लिए…

Sanoj Mishra On Monalisa Marriage: मोनालिसा ने मुस्लिम फरमान खान से केरल में शादी की है। जिसके बाद से हंगामा मचा हुआ है। अब उसी को लेकर सनोज मिश्रा ने फरमान खान की असली पहचान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि केरल से करीब डेढ़ हजार लड़कियों को विदेश भेजा गया है, वह भी हवाई जहाज से नहीं, बल्कि कंटेनरों में भरकर।

3 min read
Google source verification
Sanoj Mishra Big Revealed On Monalisa Husband Farman Khan identity said couple marriage is love jihad

सनोज मिश्रा ने मोनालिसा के पति फरमान को लेकर किया खुलासा

Sanoj Mishra On Monalisa Marriage: प्रयागराज महाकुंभ के दौरान रुद्राक्ष की माला बेचने वाली मोनालिसा रातों-रात इंटरनेट पर छा गई थीं। जिसके बाद उनकी जिंदगी ऐसे बदली कि हर कोई हैरान रह गया। उनकी खूबसूरत आंखों के लोग दीवाने हो गए थे। डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को लेकर फिल्म अनाउंस कर दी थी, लेकिन उस दिन सब बदल गया, जब मोनालिसा ने अचानक एक मुश्किल एक्टर फरमान खान संग मंदिर में शादी कर ली। उनका परिवार इसे लव जिहाद कह रहा है। अब इसी बीच मोनालिसा की शादी के लगभग 10 दिन बाद सनोज मिश्रा ने फरमान को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जिसे सुनकर सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। उन्होंने जो कहा उससे सियासी और सामाजिक पारा गरमा गया है। सनोज मिश्रा ने इस शादी को सीधे तौर पर 'लव जिहाद' करार देते हुए केरल सरकार पर भी तीखे हमले किए हैं।

सनोज मिश्रा ने किया बड़ा खुलासा (Sanoj Mishra Big Revealed On Monalisa Husband Farman Khan)

IANS से बात करते हुए सनोज मिश्रा ने बेहद चौंकाने वाले दावे किए। उन्होंने कहा कि केरल सरकार को इस बात के लिए "धन्यवाद" देना चाहिए कि उन्होंने ऐसे लड़कों को वहां 'दामाद' बनाया है। मिश्रा ने आरोप लगाया कि हालिया आंकड़ों के मुताबिक केरल से करीब डेढ़ हजार लड़कियों को विदेश भेजा गया है, और वह भी हवाई जहाज से नहीं, बल्कि कंटेनरों में भरकर। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली और मध्य प्रदेश से गायब हो रही लड़कियों के तार भी कहीं न कहीं केरल और वहां की वामपंथी विचारधारा से जुड़े हुए हैं, जो सनातन धर्म को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं।

मोनालिसा की शादी के 10 दिन बाद नया ट्विस्ट (Monalisa marriage with muslim Farman Khan)

सनोज मिश्रा ने मोनालिसा के पति फरमान खान की पहचान पर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि फरमान कोई अभिनेता नहीं है, बल्कि उसके नाम पर सिर्फ फर्जी पोस्टर रिलीज किए जाते हैं। निर्देशक के मुताबिक, जब देश में सीएए (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा था, तब फरमान खान को शाहीन बाग में शरजील इमाम के साथ कई बार देखा गया था। उन्होंने अंदेशा जताया कि इन सबके पीछे 'पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया' (PFI) जैसे संगठनों का हाथ हो सकता है, जो बेरोजगार मुस्लिम युवाओं का इस्तेमाल धर्म परिवर्तन के लिए कर रहे हैं।

सनोज मिश्रा ने बताया सारा है लव जिहाद का मामला (Monalisa and farman khan marriage people called love jihad)

मोनालिसा के पति के बारे में बात करते हुए सनोज ने कहा कि फरमान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत का रहने वाला है और उसके पिता जूते ठीक करने का काम करते हैं। आर्थिक स्थिति खराब होने के बावजूद वह केरल जाकर शादी करता है, जो खुद 'लव जिहाद' का बड़ा हब बन चुका है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से अपील की है कि वह इस मामले की गंभीरता से जांच कराएं क्योंकि यह सिर्फ एक लड़की का नहीं, बल्कि देश की हजारों बेटियों की सुरक्षा का सवाल है।

फिलहाल, मोनालिसा और फरमान की शादी सोशल मीडिया पर बहस का बड़ा मुद्दा बनी हुई है। जहां एक तरफ निजी पसंद की बात हो रही है, वहीं दूसरी तरफ सनोज मिश्रा जैसे लोग इसे एक गहरी साजिश का हिस्सा मान रहे हैं।