23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सान्या मल्होत्रा को बेहतरीन अभिनेत्री मानते हैं ये अभिनेता, कही ये बड़ी बात

उन्होंने कहा कि सान्या बहुत ही बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। इसके अलावा वह काफी मच्योर और धैर्य वाली ....
2 min read
Google source verification
Sanya Malhotra

Sanya Malhotra

बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिए मशहूर Nawazuddin Siddiqui , Sanya Malhotra को बेहतरीन अभिनेत्री मानते हैं। नवाजुद्दीन की इस वर्ष फिल्म 'Thackeray' प्रदर्शित हुई जिसमें उनके अभिनय को बेहद पसंद किया गया। नवाज जल्दी ही फिल्म 'फोटॉग्राफ' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट सान्या मल्होत्रा नजर आएंगी। नवाज से जब सान्या मल्होत्रा के काम के बारे में पूछा गया तो बस फिर क्या था, वह उनकी तारीफ करते थके नहीं।

उन्होंने कहा कि सान्या बहुत ही बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। इसके अलावा वह काफी मच्योर और धैर्य वाली एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी एक्ट्रेस उन्होंने आज तक नहीं देखी। उन्होंने जब सान्या की पहली फिल्म 'दंगल' देखी थी, तभी उन्हें लगा था कि वह बेहतरीन एक्ट्रेस बनेंगी। फिल्म 'फोटॉग्राफ' मुंबई में एक स्ट्रगल फोटॉग्राफर की कहानी है।

इसमें फोटोग्राफर अपनी दादी के दबाव में आकर एक अजनबी लड़की से शादी कर लेता है। इसके बाद उनके रिश्ते को लेकर और तमाम ट्विस्ट को सहेजने वाली कहानी है यह फिल्म। फिल्म को 'बर्लिन फिल्म फेस्टिवल' में भी दिखाया गया था जहां इसे खूब पसंद किया गया था। फिल्म आगामी 15 मार्च को रिलीज होगी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग