मुंबई। वह मशहूर है। ग्लैमर जगत से उसका वास्ता है भी और नहीं भी...वह पेशे से न अभिनेत्री है, ना मॉडल...लेकिन टीवी पर जलवे बिखेर चुकी है। वह अपनी बता बेबाकी से रखती है। कोई कितना ही बड़ा क्यों न हो, यदि वह गलत है, तो उसके खिलाफ बोलने से जरा भी नहीं हिचकतीं। जी हां, हम बात कर रहे हैं मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट सपना भवनानी की। ये एक एड में धोनी के साथ भी नजर आती है, लेकिन उनका एक परिचय बतौर बिग बॉस की प्रतिभागी भी है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि सलमान से सपना ने ही लिया है पंगा। जहां तक सलमान खान की बात है, तो उनका स्टारडम इतना मजबूत है कि उनके खिलाफ कोई बोलने की हिम्मत ही नहीं करता...सामने आते ही सब भाई...भाई कहने लगते हैं। लेकिन सपना उनमें से नहीं हैं। जब तक वो बिग बॉस के घर में रही सलमान को दो-टूक जवाब देती रहीं। अब एक बार फिर वो सलमान के खिलाफ बोलकर सुर्खियों में हैं।