21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सारा अली खान ने शेयर की अपनी तस्वीर, नई ड्रेस में ढा रही हैं कहर

तस्वीरों के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'कैंडी क्रश।' सारा की ये तस्वीरें उनके प्रशंसकों को बेहद भा रही हैं। गुलाबी रंग के हाई स्लिट, ऑफ शोल्डर गाउन में सारा काफी सुंदर लग रही हैं।
2 min read
Google source verification
sara ali khan

sara ali khan

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह समय-समय पर वह कोई ना कोई पोस्ट साझा कर प्रशंसकों को अपनी निजी व पेशेवर जिंदगी से जुड़ी जानकारी देती रहती हैं। सारा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की है, जो पिछली रात आयोजित जी सिने अवॉर्ड़्स के रेड कॉर्पेट समारोह से हैं। इस दौरान सारा ने कुछ फोटोशूट करवाए, जिनमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गुलाबी रंग के हाई स्लिट, ऑफ शोल्डर गाउन में सारा काफी सुंदर लग रही हैं। इस लुक के साथ सारा ने मेकअप का बहुत ज्यादा इस्तेमाल न करते हुए इसे सिंपल रखा। तस्वीरों में सारा ने अपने बालों को पॉनीटेल कर रखा है।

तस्वीरों के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'कैंडी क्रश।' सारा की ये तस्वीरें उनके प्रशंसकों को बेहद भा रही हैं। अब तक इसे 6 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। एक ने तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'आप कितनी खूबसूरत हैं।Ó' किसी और ने लिखा, 'ड्रीम गर्ल, आप बहुत सुंदर लग रही हैं।' सारा आने वाले समय में 'कुली नंबर वन' में नजर आएंगी, जो साल 1995 में इसी नाम से आई मशहूर फिल्म की रीमेक है। इसके निर्देशक डेविड धवन हैं और निर्माता वासु भगनानी प्रोड्यूस हैं। फिल्म में सारा के अपोजिट वरुण धवन नजर आएंगे।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग