25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉयफ्रेंड को डेट करने को लेकर सारा अली ने किया ये बड़ा खुलासा, पसंद हैं ऐसे लड़के

सैफ अली खान की बेटी सारा अली ने अभी-अभी बॉलीवुड में फिल्म 'केदारनाथ' से कदम रखा ही है कि इन दिनों वह अपनी दूसरी फिल्म से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है...

2 min read
Google source verification
sara ali khan

sara ali khan

सैफ अली खान की बेटी सारा अली ने अभी-अभी बॉलीवुड में फिल्म 'केदारनाथ' से कदम रखा ही है कि इन दिनों वह अपनी दूसरी फिल्म से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों सारा ने करण जौहर के सेलिब्रेटी चैट शो 'कॉफी विद करण' में कार्तिक आर्यन को डेट और रणबीर कपूर से शादी करने की बात स्वीकार सबको चौंका दिया था। वहीं अब सारा ने अपनी पसंद के लड़के के बारे में बात करके सबको चौंका दिया है।

सारा को पसंद हैं ऐसे लड़के
हाल ही में सारा ने अपनी पसंद के लड़कों को लेकर बातचीत करते हुए कहा, 'जो भी लड़का उनका हमसफर बने उसका सेंस आॅफ ह्यूमर जबरदस्त होना चाहिए। उसके पास पैसे ना भी हों तो भी चलेगा, लेकिन सेंस ऑफ ह्यूमर होना ज़रूरी है। वहीं सारा के पिता सैफ चाहते हैं कि सारा जिस भी लड़के को डेट करे व खूब पैसे वाला हो। यानि दोनों की ही पसंद अलग है।

मूछों वाले लड़कों पर है क्रैश
सारा ने बताया कि वह फिलहाल सिंगल हैं और अभी तक अपनी लाइफ में उन्होंने किसी को भी डेट नहीं किया है। उन्हें क्लीन शेव की बजाय मूंछों वाले लड़के ज्यादा पसंद हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि सारा किस लड़के को डेट करेंगी।

बात करें सारा के वर्क फ्रंट की तो जल्द ही उनकी दूसरी फिल्म 'सिंबा' 28 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है।