30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सारा तेंदुलकर ने अपनी मॉडलिंग डेब्यू से शेयर की कुछ अनदेखी तस्वीरें

दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मॉडलिंग की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 9 Dec 2021, 1:10 PM IST

sara_tendulkar.jpg

क्रिकेटर्स के साथ-साथ उनकी फैमिली को भी उतनी ही लाइमलाइट मिलती है जितना की प्लेयर को, और जब बात सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की हो तो उनका और उनके परिवार का क्या है कहना। सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) बी टाउन की डीवा है। सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर सबसे फेमस स्टार किड्स में से एक हैं। भले ही वह सुर्खियों से दूर रही हों। लेकिन सारा की सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके लिए कई सारे फैन पेज भी हैं। सारा आए दिन अपने फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उसके कई फैन्स हैं जो उनकी फोटो और वीडियो को इंतजार करते हैं। 24 साल की उम्र में सचिन की लाड़ली ने मॉडलिंग इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया है। जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। उन्होंने हाल ही में मॉडलिंग में डेब्यू करने के साथ ग्लैम वर्ल्ड में एंट्री कर ली है। सारा तेंदुलकर ने हाल ही में एक ब्रांड को साइन किया और एक्ट्रेस बनिता संधू (Banita Sandhu) और अहान शेट्टी (Ahan Shetty) की गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ (Tania Shroff) के साथ मॉडलिंग की शुरुआत की। कभी डरी-सहमी पापा का हाथ पकड़े चलने वाली सारा आज एक बड़ा नाम है।

दरहसल सारा ने अपने मॉडलिंग की कुछ अनदेखी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउट पर शेयर की हैं। और साथ ही सारा ने एक मॉडलिंग का वीडियो भी सांझा किया है। सचिन की बेटी सारा शॉर्ट रफल्ड ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही है। उन्होंने अपने स्टाइलिश लुक को व्हाइट हील्स के साथ स्टाइल किया और लाइट मेकअप कैरी करती दिखाई दी हैं। सारा ने अपने बालों का मैसी बन बनाया हुआ है। उसके फैन्स उनकी इस वीडियो को देख काफी हैरान हो गए हैं। साथ ही सारा के मॉडलिंग के वीडियो ने इंटरनेट पर तूफान ला दिया हैं। इस वीडियो में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उन्हें झील पर बने छोटे ब्रिज पर और पेड़ों के आस पास शूट करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में सारा काफी स्टनिंग लुक में नजर आ रही हैं।

आपको बता दें सारा ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की है। और यूनिवर्सटी कॉलेज लंदन से स्नातक हैं। वहीं बनिता संधु एक अभिनेत्री हैं जो बॉलीवुड में काम करती है। तानिया श्रॉफ उद्योगपति जयदेव श्रॉफ और रूमिला श्रॉफ की बेटी हैं। सारा तेंदुलकर का नाम भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल से जुड़ रहा है। हालांकि अब तक कुछ भी आधिकारिक नहीं हैं। सारा भले ही एक फेमस क्रिकेटर की बेटी हैं। लेकिन वह अपनी अलग पहचान खुद बनाने में जुटी है।

यह भी पढ़ें-बेडरूम सीक्रेट और हनीमून के कारण चर्चा में आईं थी इस सुपरस्टार की बहू

आपको बता दें कि सारा अपने पिता सचिन तेंदुलकर के बेहद करीब है और उनके साथ सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर करती रहती हैं। सचिन की बायोपिक Sachin: A Billion Dreams के प्रीमियर के मौके पर सारा ने एक इमोशनल स्पीच भी दी थी। सारा तेंदुलकर ने हाल ही में अपने परिवार के साथ एक स्पेशल डिनर भी किया था। सारा के पिता सचिन तेंदुलकर ने तस्वीर साझा की थी, जिसमें अंजलि तेंदुलकर का बर्थडे मनाते वक्त डिनर की फोटो शेयर की थी। बताया जाता है कि सचिन तेंदुलकर ने सहारा कप जीतने के बाद इसी से प्रेरित होकर अपनी बेटी का नाम सारा रखा था। सचिन के क्रिकेट करियर में सहारा कप बेहद खास पल था। यह सन् 1997 में बतौर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के तौर पर उनका पहला टूर्नामेंट था।

सचिन तेंदुलकर और अंजली तेंदुलकर की शादी 24 मई 1995 को हुई थी। उनके दो बच्चे हैं सारा और अर्जुन। सारा ने जहां मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखकर फिल्मों में आने की चर्चा बढ़ा दी है, वहीं अर्जुन तेंदुलकर क्रिकेट में सन् 2018 में डेब्यू कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र को है आखिर किस बात का डर, क्यो 60 के ही रहना चाहते हैं बॉबी के पिताजी