
साउथ की सुपर पॉपुलर एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु इन दिनों अक्किनेनी नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य से तलाक की खबरों को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की अदाओं का कायल केवल दक्षिणी भारत ही नहीं बल्कि पूरा बॉलीवुड भी है। तगड़ी फैन फॉलोइंग वाली सामंथा की एक झलक देखने के लिए लोग केवल पर्दे पर ही नजर नहीं टिकाते बल्कि सोशल मीडिया पर भी उन्हें लगातार फॉलो करते रहते हैं। समांथा अक्सर अपने बोल्ड विचारों को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। जिनमें से’क्स से लेकर से”क्स के बदले काम जैसे मुद्दे भी शामिल हैं। हाल ही में समांथा ने अपने तलाक और अपने मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर को लेकर खुलकर बात की हैं। समांथा ने कई बार बेबाकी से बोल्ड स्टेटमेंट दिए हैं। समांथा से जब एक दिन संबंध को लेकर सवाल पूछा गया कि आप संबंध और खान में से किसे चुज करेंगी तो उन्होंने बड़ी बेबाकी से जवाब देते हुए कहा था कि वह एक दिन खाने के बगैर रह सकती हैं लेकिन संबंध बनाए बगैर नहीं। आज इस आर्टिकल के माध्यम से आइए जानते हैं कि कौन से शॉकिंग बयान हैं जिनकी वजह से सामंथा चर्चाओं में रही हैं।
आपको बता दें नागा चैतन्य और समांथा की शादी सबसे महंगी शादियों में से एक थी। इस शादी में लगभग 10 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। गोवा में हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने के बाद दो रिसेप्शन-चेन्नई और गोवा में हुए थे। नागा चैतन्य और समांथा रुथ प्रभु ने 7 अक्टूबर, 2017 का शादी की थी। शादी के बाद दोनों की कई खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सामने आईं थी। आपको बता दें कि शादी के बाद समांथा और नागा चैतन्य ने 40 दिनों तक हनीमून मनाया था। इस बात को लेकर वह काफी चर्चा में रही थीं। दोनों की लव स्टोरी की बात करें तो वो उनकी पहली मुलाकात फिल्म 'ये माया चेस्वे' के सेट पर 2009 में हुई थी। हालांकि, उस दौरान चैतन्य, एक्ट्रेस श्रुति हासन को पसंद करते थे। तो वहीं समांथा, एक्टर सिद्धार्थ को पसंद करती थीं। लेकिन फिर साल 2015 में दोनों फिल्म 'ऑटोनगर सूर्या' में दोनों करीब आए। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया।
गौरतलब है कि एक बार एक पत्रकार ने जब उनसे उनके प्रेग्नेंट होने पर सवाल पूछा था तब उन्होंने ऐसा जवाब दिया कि उसके बाद उनसे फिर किसी ने इस तरह का सवाल नहीं पूछा। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मैं साल 2017 से ही प्रेग्नेंट हूँ लेकिन मैं क्या करूं यह बच्चा अंदर से बाहर ही नहीं आना चाहता।
आपको बता दें कि चैतन्य और सामंथा ने जब से अपने तलाक का ऐलान किया था तब से उनके फैंस के बीच निराशा छा गई है। सामंथा ने अपने तलाक को लेकर कहा था कि उन्हें लगता था कि वह पागल हो जाएगी और मर जाएगी। लेकिन इतना सब होने के बाद वह खुद को एक मजबूत महिला बताती हैं और खुद की सराहना करती हैं।
Updated on:
09 Dec 2021 12:28 am
Published on:
09 Dec 2021 12:26 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
