19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

100 घंटे में तैयार हुई आलिया भट्ट की ये साड़ी, रामायण से खास कनेक्शन, कीमत सुन के उड़ जाएंगे होश

Alia Bhatt: अयोध्या में राम मंदिर के भव्य अभिषेक के लिए, आलिया भट्ट ने नीली सिल्क की साड़ी पहनी थी। जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Chaube

Jan 24, 2024

alia_bhatt_saree.jpg

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में फ़िरोज़ा नीली सिल्क साड़ी पहनी। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लगीं। इस साड़ी की चर्चा इस समय सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। दरअसल साड़ी सुर्खियां में कई कारणों की वजह से बनी हुई है।

चर्चाओं में आलिया भट्ट की साड़ी
आल‍िया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर के साथ अयोध्‍या के लि‍ए मुंबई से रवाना हुई. इस मौके पर आल‍िया हरे रंग की एक प्‍लेन बॉर्डर वाली साड़ी में नजर आईं। लेकिन आपको बता दे कि आल‍िया की स‍िंपल सी दिखने वाली ये साड़ी बेहद खास है।

इन चीजों ने बनाया साड़ी को खास
आल‍िया भट्ट की साड़ी को अगर गौर से देखें तो इस के बॉर्डर पर संपूर्ण रामायण को च‍ित्रों की मदद से उकेरा गया है। आलि‍या भट्ट प्राण प्रतिष्‍ठा उत्‍सव में फ़िरोज़ा नीली सिल्क की साड़ी में नजर आईं। इस साड़ी के साथ एक्‍ट्रेस ने इसी कलर में थोड़े गहरे शेड की शॉल भी केरी की थी। आलि‍या ने इस मौके पर ज्‍यादा ज्वेलरी नहीं पहनी। बल्‍कि वह स‍िंपल ब‍िंदी और खूबसूरत ईयरर‍िंग्‍स में नजर आईं। लेकिन इस मौके पर पहनी आलि‍या की साड़ी ने उनके लुक को बेहद खास बना द‍िया। आलि‍या इस मौके पर ब‍िलकुल म‍िनिमम मेकअप लुक में नजर आईं।

साड़ी से जुड़ी ये खास बात
इस सिल्क साड़ी को डिज़ाइनर लेबल मधुर्या द्वारा डिज़ाइन किया गया था। दो कलाकारों ने इस खास साड़ी को पूरा करने के लिए लगातार 10 दिनों तक काम किया। वहीं इस साड़ी की कीमत करीब 45,000 रुपये बताई गई है।



यह भी पढ़ें:OTT पर मचेगा भौकाल! फरवरी में धमाल मचाने आ रही ये फिल्में-सीरीज, देखें लिस्ट



बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग