ब्लैक पैंथर 2
फिल्म 'ब्लैक पैंथर 2' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। मार्वल की इस सुपर हीरो फिल्म 'ब्लैक पैंथर 2' की अगली कड़ी में लेटिटिया राइट, लुपिता न्योंगो और दानई गुरिरा मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह 1 फरवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। फिल्म की सफलता के बाद मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की 'ब्लैक पैंथर 2' को लेकर तैयारी चल रही थी लेकिन साल 2020 में कैंसर की वजह से उनका निधन हो गया। जिसके बाद इस फिल्म को 11 नवंबर 2022 को रिलीज किया गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कलेक्शन किया था। ओटीटी पर यह फिल्म इंग्लिश, हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी उपलब्ध होगी।