17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि, सोशल मीडिया पर सेलेब्स ने कहा…

Satish Kaushik Death: एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके सभी चाहने वाले दिवंगत एक्टर को सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहें हैं।

4 min read
Google source verification

image

Anju Chaudhary Bajpai

Mar 09, 2023

satish_kaushik_death.jpg

Satish Kaushik Tribute on Twitter By Bollywood Celebrities and Politicians

RIP Sir: सतीश कौशिक का बुधवार को हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। अमित शाह, सीएम योगी, जावेद अख्तर, के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर कर रहे हैं। सतीश कौशिक के असमय निधन से लोगों को काफी झटका लगा है। यही वजह है कि बॉलीवुड में शोक की लहर है। सबसे पहले उनके दोस्त और बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि की। सतीश कौशिक का एनसीआर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सतीश कौशिक गुरुग्राम में किसी से मिलने जा रहे थे तभी उनकी तबीयत बिगड़ी और कार में उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उनका शव गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में है और पोस्टमॉर्टम के बाद मुंबई लाया जाएगा। सतीश कौशिक एक भारतीय अभिनेता, निर्देशक, निर्माता, कॉमेडियन और बेहतरीन लेखक भी थे। उन्होंने ‘मिस्टर इंडिया’, ‘दीवाना मस्ताना’, ‘साजन चले ससुराल’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने ‘रूप की रानी चोरों का राजा’, ‘प्रेम’, ‘हम आपके दिल में रहते हैं’ और ‘तेरे नाम’ जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया है। आज सभी अपने-अपने तरीके से उन्हें सोशल मीडिया (Social Media Trending) पर श्रद्धांजलि दे रहेें हैं।


(Politicians) गृहमंत्री 'अमित शाह' (Amit Shah) ने सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि देते हुए शोक व्यक्त किया। (Satish Kaushik Death) उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अभिनेता, निर्देशक और लेखक सतीश कौशिक जी के आकस्मिक निधन से गहरा दुख हुआ। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान, उनकी आर्टिस्टिक क्रिएशन और परफॉर्मेंस हमेशा याद की जाएंगी। उनके परिवार और करीबियों के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति'' (RIP Sir)


अभी तुम्हारी बारी नहीं थी सतीश- 'जावेद अख्तर'।(Shocking news) सतीश कौशिक और जावेद अख्तर (Javed Akhtar) काफी करीबी दोस्त थे। हाल ही में उन्होंने साथ में होली मनाई थी और उनका लास्ट पोस्ट भी इसी बारे में था। जावेद अख्तर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'गर्मजोशी, प्यार और ह्यूमर से भरपूर सतीश लगभग चालीस साल से मेरे लिए भाई की तरह थे। वह मुझसे बारह साल छोटे थे। सतीश जी, आपकी बारी नहीं थी। (Rest in Peace)


(Bollywood) 'अजय देवगन' (Ajay Devgn) ने एक्टर सतीश कौशिक की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'सतीशजी (कौशिक) के निधन की दुखद खबर से नींद खुल। मैंने ऑन और ऑफ स्क्रीन उनके साथ हंसी-मजाक किया है। उनकी उपस्थिति ने एक फ्रेम भर दिया। जिंदगी में भी हम जब भी मिले वो मेरे चेहरे पर मुस्कान ले आए। उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं। RIP सतीश जी।


(Directors) 'मधुर भंडारकर' (Madhur Bhandarkar) ने किया सतीश कौशिक को मधुर भंडारकर ने ट्विटर पर सतीश कौशिक को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, 'मैं अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक जी के निधन से बहुत स्तब्ध हूं, जो हमेशा जीवंत, ऊर्जावान और जीवन से भरपूर थे, उन्हें फिल्म बिरादरी और लाखों प्रशंसकों द्वारा बहुत याद किया जाएगा, उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।'


महान इंसान और बेहतरीन दोस्त खो दिया- 'सुभाष घई' (Subhash Ghai)। फिल्म इंडस्ट्री के शोमैन सुभाष घई ने भी सतीश कौशिक की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, 'यह बहुत ही दुखद है कि हमने अपना एक सबसे अच्छा दोस्त डियर सतीश खो दिया - एक ऐसा व्यक्ति जो हमेशा सबसे खराब संकट में भी हंसता रहा और अपने बुरे वक्त में भी सबके साथ खड़ा रहा. एक महान कलाकार, महान इंसान, बेहतरीन दोस्त. हमें इतनी जल्दी इतनी जल्दी छोड़ गए।'


फिल्म निर्देशक 'हंसल मेहता' (Hansal Mehta) ने सोशल मीडिया के जरिए सतीश कौशिक श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, 'सतीश जी समझ नहीं आ रहा है कि कैसे कहूं की आपकी बहुत याद आएगी। अच्छे किरदारों के लिए आपकी भूख, कहानियों के लिए आपका जुनून, जिंदगी के लिए आपका प्यार...हमारी फिल्म एक डायरेक्टर की मौत अब फिल्म नहीं रही.. ओम शांति।'


सतीश कौशिक ने 'कंगना रनौत' (Kangana Ranut) के साथ फिल्म 'इमरजेंसी' में बेहतरीन काम किया था। सतीश कौशिक की मौत की खबर सुन कंगना ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सतीश कौशिक के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'इस दर्दनाक खबर के साथ सुबह हुई। वो मेरे सबसे बड़े चीयरलीडर थे, एक बहुत ही सफल अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक जी व्यक्तिगत रूप से भी बहुत अच्छे और सच्चे इंसान थे, मुझे उन्हें इमरजेंसी में डायरेक्ट करके बहुत अच्छा लगा। उनकी कमी खलेगी, ओम शांति।'
(Om Shanti)


'अनुपम खेर' (Anupam Kher) ने दी थी मौत की खबर। सतीश कौशिक के बेहद करीबी दोस्त अनुपम खेर ने उनकी मौत की खबर एक बेहद भावुक पोस्ट के जरिए साझा की। उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि मौत आखिरी सत्य है लेकिन ये कभी तुम्हारे लिए लिखना पड़ेगा सपने में भी नहीं सोचा था। उन्होंने लिखा, 'जानता हूं 'मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!' पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !!जिंदगी अब कभी पहले जैसी नहीं रहेगी तुम्हारे बिना सतीश! ओम् शांति!''


बॉलीवुड एक्टर 'अक्षय कमार' (Akshay Kumar) ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि चंदा मामा इज़ गॉन। (Akshay Kumar) अक्षय कुमार ने लिखा, 'मुझे सतीश कौशिक के जाने का बेहद दुख है। उन्हें हमेशा उनकी बेहतरीन कॉमेडी के लिए याद किया जाएगा। उनकी और मेरी फिल्म मिस्टर और मिसेस खिलाड़ी के सेट पर हर पल उनके साथ यादगार रहेगा। मुझे यकीन है कि वह स्वर्ग में भी सबको यूं ही हंसाते रहेंगे। ओम शांति।'


सतीश कौशिक का आखिरी पोस्ट रंगों भरा था। सतीश कौशिक की अचानक मौत ने फिल्म इंडस्ट्री को सकते में डाल दिया है। मृत्यु से पहले सतीश कौशिक ने मुंबई में जमकर होली खेली थी और इस दौरान की तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। उन्होंने कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, जूहू के जानकी कुटिर में जावेद अख्तर, बाबा आज्मी के साथ खूब रंगों भरी होली खेली। इस दौरान न्यूली वेड खूबसूरत कपल अली फजल और ऋचा चड्ढा से भी मुलाकात हुई। सभी को हैप्पी होली। सतीश कौशिक भले ही इस दुनिया से चले गए हैं, लेकिन अपनी अदाकारी से वह हमेशा सबके दिलों में जिंदा रहेंगे।

यह भी पढ़ें : नहीं रहे मिस्टर इंडिया के कैलेंडर, सतीश कौशिक की 'द कश्मीर फाइल्स' थी आखरी फिल्म