3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सतीश कौशिक मामले में विकास मालू ने खुद पर लगे आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, पत्नी ने ठहराया मौत का जिम्मेदार

Satish Kaushik Death: अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक के निधन का मामला अब सिर्फ हार्ट अटैक तक सीमित नहीं रह गया है। इस मामले में रोजाना कोई ना कोई कड़ी जुड़ती जा रही है। जहां एक ओर विकास मालू की पत्नी शानवी ने सतीश कौशिक मामले में अपने पति मालू को दोषी ठहराया है। तो वहीं खुद पर लगे आरोपों पर मालू ने चुप्पी तोड़ते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।

3 min read
Google source verification
satish_kaushik_death_reason.jpg

Satish Kaushik

Businessman Vikas Malu Reveals Truth of Murder: बॉलीवुड एक्टर-डाइरेक्टर सतीश कौशिक का निधन हुआ है या हत्या यह गुत्थी अभीतक सुलझी नहीं है। दिल्ली पुलिस इस मामले की पूरी जांच कर रही है। इसी मामले में एक नया मोड़ सामने आया है कि दिल्ली के बिजनेस मैन विकास मालू की पत्नी शानवी ने खुद थाने में जाकर इस बात का सनसनीखेज खुलासा किया है कि उसके पति विकास मालू ने सतीश कौशिक की हत्या की प्लानिंग की थी। महिला ने यह भी बताया कि यह प्लांड मर्डर था। पत्नी के आरोपों के बाद विकास मालू ने अपनी सफाई पेश की है। सतीश मालू की पत्नी का दावा है कि उसके पति ने 15 करोड़ रुपये की वजह से सतीश कौशिक की हत्या की है। विकास मालू की पत्नी शानवी ने पुलिस को अपनी शिकायत दर्ज कराई है। शानवी ने बताया कि 'सतीश कौशिक पिछले साल 23 अगस्त, 2022 को उनके दुबई वाले फार्म हाउस में पैसा मांगने आए थे, लेकिन मालू के पास चुकाने के लिए पैसे नहीं थे। इसी विवाद को लेकर उन्होंने इस हत्या को अंजाम दिया है।' पत्नी के आरोपों पर विकास मालू ने चुप्पी तोड़ते हुए सफाई पर अपना बयान दिया है। इसके साथ ही मालू ने फार्महाउस पर हुई पार्टी से सतीश कौशिक का एक डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।


बिजनेसमैन विकास मालू जोकि सतीश कौशिक को अपना दोस्त कहते हैं। उन्होंने आज ही कुछ ही घंटों पहले सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें सतीश कौशिक सिंगर यो यो हनी सिंह के गाने 'अंग्रेजी बीट' गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वाइट कुर्ता-पेजामा में सतीश डांस करते हुए बेहद खुश लग रहें हैं। लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह उनकी लाइफ का आखरी डांस होगा। इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि सतीश कौशिक के साथ में बिजनेसमैन विकास मालू और आसपास बाकी लोग भी मौजूद हैं। यह वीडियो दिल्ली में हुई होली पार्टी का है। इसी पार्टी के दौरान सतीश कौशिक की तबीयत बिगड़ी थी और उनको अस्पताल ले जाया गया था, जहां अभिनेता ने दम तोड़ दिया था।

सतीश कौशिक की मृत्यु के बाद से अभीतक मालू मीडिया के सामने नहीं आए थे। लेकिन मालू की पत्नी के सनसनीखेज खुलासे के बाद विकास मालू ने एक बयान दिया है। विकास मालू ने अपनी पत्नी के आरोपों पर जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'सतीश जी के साथ पिछले 30 साल से मेरे पारिवारिक संबंध रहे हैं और इस दुनिया को मेरे नाम पर कीचड़ उछालने में कुछ मिनट भी नहीं लगे। इस जश्न के बाद जो जो ट्रैजिडी हुई, उसे मैं बर्दाश्त नहीं कर पा रहा। मैं बस यही कहना चाहूंगा कि ट्रैजिडी कभी बताकर नहीं आती और न ही इस पर किसी का बस चलता है। मैं मीडिया से गुजारिश करना चाहूंगा कि वो सभी की भावनाओं की कद्र करें। सतीश जी को मैं हमेशा हर जश्न में याद करूंगा'।


सतीश कौशिक की 9 मार्च को दिल्ली स्थित पुष्पांजलि फार्महाउस पर मौत हो गई थी। 8 मार्च को अभिनेता मुंबई में होली की पार्टी करने के बाद दिल्ली में एक पार्टी में शामिल होने आए थे। वहीं एक्टर की अचानक से पहले तबीयब खराब हुई और फिर मौत हो गई। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : सतीश कौशिक को 15 करोड़ के लिए मेरे पति ने मारा है, महिला का सनसनीखेज खुलासा

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग