बॉलीवुड

कड़ी मेहनत और लगन से सतीश कौशिक ने बनाई थी करोड़ों की संपत्ति, जानें अब कौन बनेगा इसका मालिक

Satish Kaushik Net Worth: सतीश कौशिक ने करीब तीन दशक तक फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया। अपने करियर में उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उन्‍होंने एक्‍टर से डाइरेक्‍टर, राइटर और प्रोड्यूसर तक का काम किया। वर्षों तक करोड़ों भारतीयों का दिल जीतने वाले सतीश कौशिक अपने पीछे पत्नी शशि कौशिक और बेटी वंशिका को छोड़ गए हैं।

2 min read
Mar 09, 2023
Satish Kaushik Passes Away: Know about his net worth, family, wife and children

Satish Kaushik Net Worth: सतीश कौशिक की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। महज 66 साल की उम्र में सतीश कौशिक हमें छोड़कर चले गए। एक्टर के यूं अचानक निधन से हर कोई हैरान है। बता दें कि एक्टर का शव गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में है। पोस्टमार्टम के बाद शव को मुंबई ले जाया जाएगा। सतीश कौशक लंबे समय से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे। मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक पहचान और साख स्थापित की। एक्टिंग के अलावा सतीश कौशिक एक डायरेक्टर प्रोड्यूसर और स्क्रीन राइटर भी थे। सतीश कौशिक ने इंडस्ट्री में लंबा वक्त गुजारा, जिसके दम पर उन्होंने करोड़ो की संपत्ति खड़ी की।


अपनी जानदार कॉमेडी से सतीश ने करोड़ो फैंस को गुदगुदाया


सतीश ने करीब तीन दशक तक फिल्म इंटस्ट्री पर राज किया था। इन वर्षों में उन्होंने न सिर्फ अपने अभिनय का जादू बिखेरा, बल्कि अपने निर्देशन और डायलॉग लेखन से भी खूब दिल जीते। सतीश कौशिक ने 35 साल तक बॉलीवुड में काम किया और अपनी जानदार कॉमेडी से करोड़ों फैंस को हजारों पर हंसाया। वहीं सतीश अब अपने पीछे करोड़ों रुपये की संपत्ति छोड़कर गए हैं।


करोड़ो के मालिक थे सतीश कौशिक


बताया जाता है कि हालिया दिनों में सतीश हर मूवी के लिए 1 करोड़ की फीस लेते थे। सतीश कौशिक की नेट वर्थ की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2023 में उनकी नेट वर्थ लगभग 50 करोड़ रुपये थी। मूलरूप से पंजाब के रहने वाले सतीश कौशिक ने चंडीगढ़ के सारंगपुर विलेज में भी करीब 30 एकड़ का एक फॉर्म हाउस खरीदा है। इसकी कीमत भी करोड़ों रुपये आंकी जा रही है।

यह भी पढ़ें: सतीश कौशिक ने प्रेग्नेंट नीना गुप्ता को दिया था शादी का ऑफर, कहा था - मैं हूं न, तू चिंता क्यों करती है?


अपने पीछे परिवार के लिए छोड़ गए करोड़ों की दौलत


सतीश कौशिक लग्‍जरी गाडि़यों के भी शौकीन थे। उनके कलेक्‍शन में ऑडी क्‍यू 7 (AUDI Q7), ऑडी 2/3 और एमजी हेक्‍टर (MG Hector) जैसी शानदार गाड़ियां शामिल हैं। बात करें कि अब उनकी इस संपत्ती का मालिक कौन बनेगा? तो आपको बता दें, सतीश कौशिक अपने पीछे अपनी पत्नि शशि कौशिक और बेटी वंशिका को छोड़ गए हैं। सतीश कौशिक ने 1985 में शशि कौशिक संग शादी की थी। उनका बेटा शानू कौशिक का दो साल की उम्र में निधन हो गया था। इसके बाद वो दोबारा साल 2012 में सरोगेट मदर के जरिए एक बेटी वंशिका के पिता बने थे।


सतीश की पत्नी भी है पॉप्युलर प्रोड्यूसर


आपकी जानकारी के लिए बता दें, सतीश कौशिक के अलावा उनकी वाइफ शशि कौशिक भी एक पॉप्युलर प्रोड्यूसर रही हैं। शशि ने एक फिल्म 'छोरियां छोरों से कम नहीं होती' प्रड्यूस की जिसमें सतीश कौशिक भी अहम भूमिका में थे। इसके अलावा पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म 'कागज' की भी शशि को-प्रड्यूसर रही हैं।


आज शाम तक हो सकता है सतीश का अंतिम संस्कार


बता दें कि सतीश कौशिक होली का त्योहार मनाने के लिए दिल्ली आए थे। यहां उनकी तबीयत बिगड़ी तो उन्हें गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनका उपचार किया, मगर एक्टर को वह बचा नहीं सके। एक्टर का शव पोस्टमार्टम के लिए दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को मुंबई ले जाया जाएगा। उम्मीद है कि आज 3 बजे तक सतीश कौशिक का शव मुंबई पहुंच जाएगा, इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: अनुपम खेर ने सतीश कौशिक से लिए थे पैसे उधार, नहीं लौटाने पर बैट लेकर मारने पहुंच गए थे दिग्गज एक्टर

Published on:
09 Mar 2023 01:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर