बॉलीवुड देसी ब्यॉज जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार एक साथ फिर से नजर आने वाले हैं। लेकिन इस बार दोनों ही अपनी-अपनी फिल्म को लेकर सिनेमाघरों में एक-दूसरे को टक्कर देने आ रहे हैं। पिछले दिनों रिलीज हुए 'गोल्ड' के गाने 'नैनों ने बांधी' ने काफी सुर्खियां बटोरी थी तो वहीं मूवी 'सत्यमेव जयते' का पहला गाना 'दिलबर,दिलबर...' रिलीज हुआ था और नूरा फतेही ने अपने बेली डांस से धमाल ही मचा दिया था। जिससे ये मूवी चर्चा के विषय में बनी हुई थी। लेकिन इन दिनों एक बार फिर से दोनों फिल्में अपने-अपने रिलीज हुए नए गाने की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।