
सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति आ रहे हैं भारत
Seema Haider Pakistan Ticket: सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी पर बनने वाली फिल्म का टाइटल 'कराची टू नोएडा है। फिल्म के ऑडिशन्स शुरू हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर एक क्लिप काफी वायरल हो रही है। लेकिन अब खबर आ रही है कि सीमा हैदर पाकिस्तानी पति आ रहे हैं।
अवैध रूप से सीमा पार करने वाली पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर अपनी पहली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच फिल्म के निर्माता अमित जानी ने उनके जीवन के बारे में और जानने के लिए उनके पूर्व पति गुलाम हैदर को भारत बुलाया है।
गुलाम हैदर से मिलना चाहते हैं अमित जानी
अमित जानी ने कहा, “वह सीमा हैदर के पूर्व पति गुलाम हैदर से मिलना चाहते हैं और उन्हें उनके जीवन के बारे में और जानने के लिए दिल्ली या मुंबई आने के लिए आमंत्रित किया है। अगर गुलाम भारत नहीं आ पाए तो वह अपने लेखक को सऊदी अरब भेज देंगे जहां वह फिलहाल रह रहे हैं।”
सीमा हैदर के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं अमित जानी
उन्होंने कहा, "हम दुनिया को बताना चाहते हैं कि PUBG खेलने के दौरान यह प्रेम कहानी कैसे सामने आई। वह भारत कैसे और क्यों आई। क्या वह जासूस है? हम अपनी फिल्म में इन मुद्दों पर बात करना चाहते हैं। इसलिए, हम सीमा हैदर के बारे में विस्तार से सभी पहलुओं को इकट्ठा कर रहे हैं।''
फिल्म के बारे में बात करते हुए अमित जानी ने कहा, “सीमा और सचिन की भूमिका निभाने वालों का अंतिम चयन अगले दो दिनों में तय किया जाएगा। फिल्म की शूटिंग दुबई में की जाएगी।” यह फिल्म जानी फायरफॉक्स फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। इससे पहले सीमा ने आगामी फिल्म में अपनी भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था।
सीमा हैदर का पाकिस्तान का कटा टिकट
जैसे ही सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी पर फिल्म बनाए जाने की घोषणा हुई, इसके बाद लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर करना शुरू कर दिया। सीमा हैदर के अपने चार बच्चों के साथ भारत में घुसपैठ करने से लोग गुस्से में हैं। बताया जा रहा है कि उस पर फिल्म बनाए जाने की घोषणा ने आग में घी का काम कर दिया है।
अभिषेक सोम नाम के एक व्यक्ति ने इसका विरोध करते हुए सीमा हैदर और उस पर फिल्म बनाने जा रहे प्रोड्यूसर अमित जानी का पाकिस्तान का टिकट कटा दिया है। अभिषेक ने इन दोनों का पाकिस्तान का टिकट बनवाकर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया है।
सीमा और अमित जानी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
साथ ही अभिषेक सोम ने सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी पर बनने वाली फिल्म का विरोध कर रहा है। इतना ही नहीं उसने नोएडा पुलिस में भी शिकायत की है। अभिषेक ने सीमा हैदर पर फिल्म बनाने वाले प्रोड्यूसर अमित जानी पर आरोप लगाया है कि वह देश में दंगे करवाना चाहता है। इसलिए इसे और सीमा हैदर को पाकिस्तान भेज दिया जाए।
Updated on:
12 Aug 2023 03:33 pm
Published on:
12 Aug 2023 03:31 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
