दरअसल, ये नया मामला मुंबई के अंधेरी इलाके स्थित इंपीरियल पैलेस होटल का है। जहां बिते मंगलवार पुलिस ने छापेमारी में प्रोडेक्शन मैनेजर नवीद शरीफ अहमद अख्तर और कास्टिंग डायरेक्टर नवीद सादिक सयाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ये दोनों दो विदेशी छात्राओं समेत तीन महिलाओं से देह व्यापार करवा रहे थे। छापेमारी के दौरान तीन महिलाओं को वहां से सुरक्षित निकाल लिया गया है।