20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shah Rukh-Deepika Movies Box Office Collection: जवान के साथ इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शाहरुख-दीपिका हुए रोमांटिक, जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Shah Rukh-Deepika Movies Box Office Collection: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्मों को फैंस ने खूब पसंद किया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Sep 16, 2023

shah_dep.jpg

शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण का रोमांस

Shah Rukh-Deepika Movies Box Office Collection: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को फैंस से ढेर सारा प्यार मिल रहा है। फिल्म में दीपिका पादुकोण का कैमियो है, जिसे फैन्स ने खूब पसंद किया है। दीपिका, जवान के लिए भी काफी वाहवाही लूट रही हैं। अगर कैमियोज की बात न करें तो शाहरुख-दीपिका अभी तक कुल 4 फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं। जिसमे दोनों ही मुख्य भूमिका में थे और ये सभी फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं।

ओम शांति ओम
दीपिका पादुकोण ने साल 2007 में फिल्म ओम शांति ओम से डेब्यू किया था। फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी जोड़ी बनी थी। फिल्म के साथ ही साथ इसके गाने भी सुपरहिट साबित हुए थे, जिन्हें आज भी पसंद किया जाता है। पहली ही फिल्म से ही दीपिका के करियर को ऊंचाई मिल गई थी। फिल्म ने 78.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

चेन्नई एक्सप्रेस
2007 के बाद साल 2013 में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण एक बार फिर साथ आए। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था। फिल्म के साथ ही साथ इसके गाने भी हिट हुए थे। फिल्म के कई डायलॉग्स आज भी फैन्स पसंद करते हैं। फिल्म ने कुल 227.13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

यह भी पढ़ें: मिस न करें रणवीर-आलिया का ऑन स्क्रीन रोमांस, फिल्म से डिलीट किए सीन हुए वायरल


हैप्पी न्यू ईयर
चेन्नई एक्सप्रेस के बाद साल 2014 में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण एक बार फिर साथ दिखे। फिल्म में सोनू सूद, अभिषेक बच्चन, विवान शाह, जैकी श्रॉफ और बोमन ईरानी भी थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक कलेक्शन किया लेकिन क्रिटिक्स से फिल्म को मिक्स रिव्यूज मिले। फिल्म ने कुल 203 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

पठान
फिल्म पठान से इस साल की शुरुआत में शाहरुख खान ने 5 साल बाद कमबैक किया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार धमाका किया और सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई। फिल्म में शाहरुख-दीपिका के साथ जॉन अब्राहम भी अहम रोल में थे। फिल्म को थिएटर्स के बाद ओटीटी पर भी दर्शकों ने काफी पसंद किया। पठान ने कुल 543 करोड़ का कलेक्शन किया।