
Shah Rukh Khan
नई दिल्ली। Shah Rukh Khan broke 20 years old tradition on his 56th birthday: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का बीते दो नवंबर को 56वां जन्मदिन मनाया। हमेशा की तरह इस बार भी फैंस उनके बंगले 'मन्नत' के बाहर इक्ठ्ठा हुए, उनकी एक झलक पाने के लिए खड़े होकर इंतजार करते रहे। लेकिन कहा जा रहा है कि इस बार शाहरुख ने 'मन्नत' की बालकनी और टेरेस में आकर फैन्स का अभिवादन नहीं किया और फैंस को उनसे मिले बिना ही लौटना पड़ा। इस तरह शाहरुख ने अपनी 20 साल पुरानी परंपरा खुद ही तोड़ दी।
ये है परंपरा तोड़ने की एक वजह
वैसे शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के पास ये परंपरा तोड़ने की एक वजह है, जिसके बारे में शायद सब जानते हैं। दरअसल आर्यन के ड्रग केस में जेल जाने के कारण वो पिछले एक महीने से अपने बेटे के लिए परेशान और काफी निराश थे। लेकिन पिछले शनिवार बेल मिलने के बाद आर्यन अपने परिवार के साथ हैं।
बर्थडे पर कोई सेलिब्रेशन भी नहीं किया
जहां आर्यन के जेल से घर आने की खुशी में मन्नत को सजाया गया था। वहीं, शाहरुख ने इस बार अपने बर्थडे पर कोई सेलिब्रेशन भी नहीं किया और नाही फैन्स द्वारा दिए गए प्यार के लिए शुक्रिया कहा। इन सब बातों को देख कर कहा जा रहा है कि इस बार शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन पर अपनी 20 साल पुरानी परंपरा को तोड़ दिया।
वहीं, एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स गाड़ी की सनरूफ से निकलकर शाहरुख खान की तरह उनके फैंस को शुक्रिया कर रहा है।
आपको बता दें कि शाहरुख खान का जन्म 2 नवंबर, 1965 को नई दिल्ली में हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड में 'बाजीगर', 'दीवाना', 'दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे', 'मैं हूं न', 'डर' और 'ओम शांति ओम' जैसी शानदार फिल्में की हैं। पिछले तीन सालों से शाहरुख खान फिल्मों से दूर हैं, लेकिन अब वो जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म 'पठान' से पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। शाहरुख खान को आखिरी बार आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे।
Updated on:
03 Nov 2021 08:22 pm
Published on:
03 Nov 2021 08:16 pm
