7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पठान मूवी ‘डिंपल’ से भरी हुई है? शाहरुख खान दीपिका पादुकोण ने किया खुलासा

Shah Rukh Khan Deepika Padukone: शाहरुख खान दीपिका पादुकोण ने अपनी फिल्म पठान को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुनकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी। स्टारकास्ट ने पठान मूवी में 'डिंपल' को लेकर कहीं तरह-तरह की मजेदार बातें।

2 min read
Google source verification
shah_rukh_khan_deepika_padukone.jpg

Shah Rukh Khan Deepika Padukone

Secret of 'Dimple' Pathaan Starcast: पठान मूवी 'डिंपल' से भरी हुई है? इस सवाल को सुनकर आपके जहन में भी तरह-तरह ख्याल आ रहें होंगे। इन सवालों का खुलासा खुद शाहरुख खान दीपिका पादुकोण ने किया है। दरअसल, पठान की ह्यूज सक्सेस से फिल्म पठान की स्टारकास्ट बेहद खुश है और यही वजह है कि शाहरुख-दीपिका आए दिन अपने फैंस से रुबरू होते रहते हैं, ताकि वह अपने फैंस से कनेक्ट हो सकें। फिल्म जीरो के चार सालों बाद किंग खान की ग्रैंड वापसी ने कई इतिहास रच रही है। सिनेमाघरों में 25 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म पठान लगातार बॉक्स ऑफिस पर ताबातोड़ कमाई के कई रिकॉर्ड बना रही है। तो वहीं अब फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म को मिल रहे धमाकेदार रिव्यू से फिल्म की स्टारकास्ट इतनी खुश है कि वह भी वीकेंड पर अपने फैंस से रुबरू होकर उनके दिल की बात सुनते हैं और साथ ही उनके कई अतरंगी सवालों के जवाब भी देते हैं। इसी मौके पर शाहरुख और दीपिका के कई फैंस ने उनसे ऐसे सवाल पूछे जिनके जवाब पठान की स्टारकास्ट ने बड़े ही लाजवाब तरीके से दिए। जिन्हें सुनकर आपकी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।


फैंस ने कई सवालों के मजेदार जवाब देते हुए (shahrukh khan ki pathan movie) शाहरुख खान दीपिका पादुकोण का यह वीडियो सोशन मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि एक्टर्स के फैंस उनके कैसे-कैसे अतरंगी सवाल कर रहें हैं और जवाब में दोनों की स्टार्स बड़े ही मजेदार जवाब देते हुए नजर आ रहें हैं।

यह भी पढ़ें : अजय देवगन की ये 10 फिल्में तोड़ेंगी दृश्यम2 का रिकॉर्ड! 'भोला' देगी पठान को टक्कर

इस बीच शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के एक फैन ने 'पठान' (Pathaan) में उनके फिजिक को लेकर तारीफ की है। यूजर ने कहा कि वह भी उनकी तरह शरीर चाहते हैं, इसलिए मेहनत करता रहता हूं, जिस पर शाहरुख कहते हैं कि अच्छी कोशिश है, मैं इसकी सराहना करता हूं। ऐसा ही करते रहिए और हो सकता है कि आपकी कोशिश रंग लाएगी और आपका शरीर भी मेरी तरह हो जाएगा।


वहीं, इस वीडियो के दौरान एक फैन शाहरुख, दीपिका से उनके डिंपल को लेकर बात करता है। वह कहता है कि उसे भी उनकी तरह डिंपल चाहिए, तो यह कैसे पाया जा सकता है। इसपर शाहरुख खान कहते हैं कि इस बारे में 'मुझे नहीं पता था कि दीपिका के पास भी है, जॉन के पास है, जॉन के पास तो काफी बड़ा है, मेरे पास है और हां हमारे पास फिल्म में डिंपल कपाड़िया भी है। तो हां यह पूरी फिल्म डिंपल से भरी हुई है।' वहीं, दीपिका ने अपने फैन को कहा कि 'भाई मुझे लगता है कि अब यह बस किसी दूसरे जन्म में ही हो सकता है।' वर्कफ्रंट की बात करें तो पठान के बाद शाहरुख खान दीपिका पादुकोण (shahrukh khan upcoming movie) की जोड़ी फिल्म 'जवान' (Jawan) में नजर आएंगी। हालांकि फिल्म की लीड एक्ट्रेस नयनतारा हैं। ऐसा सूत्रों का मानना है कि शाहरुख के लिए दीपिका लकी हैं इसलिए इस फिल्म में उनका एक स्पेशल कैमियो रखा गया है।

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान नेट वर्थ 2023, पठान से बदली किस्मत, कुल संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे होश