25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साल की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस भिड़ंत के लिए हो जाएं तैयार, प्रभास देंगे शाहरुख को चुनौती!

Shah Rukh Khan's Dunki VS Prabhas's Salaar: साल के आखिरी हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर इस साल का सबसे बड़ा क्लैश देखने को मिल सकता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rizwan Pundeer

•

Updated: 26 Sep 2023, 2:15 PM IST

Shahrukh Prabhas

प्रभास (बांयें) और शाहरुख खान।

Shah Rukh Khan's Dunki VS Prabhas's Salaar: इस साल अगस्त में सनी देओल की 'गदर 2' और अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' रिलीज हुईं। दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस क्लैश काफी चर्चा में रहा लेकिन अब इससे भी बड़ी भिड़ंत होने जा रही है। इस साल के आखिर में शाहरुख खान और प्रभास की फिल्में एक साथ रिलीज हो सकती हैं। शाहरुख खान पहले ही 'डंकी' को क्रिसमस पर रिलीज करने का ऐलान कर चुके हैं तो प्रभास की फिल्म 'सालार' की रिलीज भी बढ़ते हुए अब क्रिसमस पर ही पहुंच गई है।

राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में शाहरुख और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं। काफी पहले ही फिल्म को क्रिसमस पर रिलीज करने का ऐलान मेकर्स कर चुके हैं। प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सालार पार्ट 1: सीजफायर' सितंबर में रिलीज होनी थी। फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया और अब फाइनली 22 दिसंबर को फिल्म की रिलीज तय हुई है। 22 दिसंबर को ही डंकी आनी है, ऐसे में दोनों फिल्मों में तगड़ी भिड़ंत तय है। हालांकि अभी सालार के मेकर्स ने आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।


ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर कहा है, हां यह सच है... इस क्रिसमस पर शाहरुख बनाम प्रभास होने जा रहा है। एग्जीबीटर्स को एक मेल मिला है जिसमें कहा गया है कि Salaar इस क्रिसमस पर 22 दिसंबर 2023 को आएगी। इसकी घोषणा मेकर्स शुक्रवार, 29 सितंबर को करेंगे। शाहरुख ने पहले ही क्रिसमस, 22 दिसंबर को डंकी के लिए ब्लॉक किया हुआ है। अब प्रभास ने भी 22 दिसंबर पर दावा ठोक दिया है।

यह भी पढ़ें: सलमान खान की 'टाइगर 3' पर आई बड़ी अपडेट, फिल्म के टीजर का इंतजार हुआ खत्म

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग