नई दिल्ली। फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में राज-सिमरन की जोड़ी, कुछ कुछ होता है में राहुल-अंजलि की दोस्ती , या फिर कभी खुशी कभी गम में राहुल-अंजलि का प्यार को देख दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था। शाहरुख खान और काजोल ने स्क्रीन पर एक अलग सा जादू डाला था। जिससे लोग इस जोड़ी को काफी पसंद करने लगे थे लेकिन इन दोनों की दोस्ती जो लोगों को पर्दे के पीछे दिखाई देती थी असल जिंदगी में ये दोनों एक दूसरे के दुश्मन थे। एक समय तो ऐसा भी था जब यह प्रतिष्ठित जोड़ी एक दूसरे को आमने-सामने तक नहीं देख पाती थी। इतनी ही नही शाहरूख खान ने तो आमिर खान तक को उनके साथ काम ना करने की चेतावनी भी दी थी।