31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shah Rukh Khan ने भरी महफिल में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर के लिए कह दी ऐसी बात, वायरल हो गया Video

हाल में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) 'उमंग 2022' (Umang 2022) के इवेंट में शामिल हुए। जहां उन्होंने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे (Sanjay Pandey) को लेकर ऐसी बात कर दी कि उनका ये वीडियो तेजी से वायरल होने लगा।

2 min read
Google source verification

image

Vandana Saini

Aug 08, 2022

Shah Rukh Khan ने भरी महफिल में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर के लिए कह दी ऐसी बात

Shah Rukh Khan ने भरी महफिल में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर के लिए कह दी ऐसी बात

बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपने बिजी शेड्यूल से समय निकाल कर हाल में 'उमंग 2022' (Umang 2022) के इवेंट में शामिल हुए। जहां उन्होंने अपना सिग्नेचर स्टेप कर सभी का दिल जीत लिया। वहां मौजूद सभी पुलिस वालों और लोगों से उन्होंने बात भी की और सभी का काफी मनोरंजन भी किया। ये इवेंट हर साल मुंबई में होता है, जो मुंबई पुलिस को डेडिकेट होता है, जिसमें टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स शिरकत करते हैं। साथ ही अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस भी देते हैं। इसी इवेंट का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में शाहरुख खान के साथ-साथ कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) और उनकी पति होस्ट हर्ष लिंबाचिया (Harsh Limbachiyaa) भी नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में शाहरुख खान मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे (Sanjay Pandey) की टांग खिंचाई करते नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान के इस वीडियो को खूब पसंद भी किया जा रहा है।वीडियो में हर्ष लिंबाचिया मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे को लेकर कहते कि 'पूरी मुंबई पुलिस उनकी बात मानती है'। उनकी इस बात को बीच में काटते हुए शाहरुख कहते हैं कि 'मुंबई के पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी को लेकर बात करते हैं'।

यह भी पढ़ें: Sunny Deol-Jackie Shroff की फिल्म 'त्रिदेव' के रीमेक से कटा Salman Khan का पत्ता, निर्देशक ने बताई वजह


इसके बाद एक्टर सामने बैठै पूर्व पुलिस कमिश्नर की टांग खिंचाई करते हुए कहते हैं कि 'भले ही मुंबई की पुलिस उनकी बात मानती है, लेकिन वे भी एक शख्स के सामने यस बॉस करते हैं'। दरअसल, शाहरुख खान का ये इशारा पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे की पत्नी की तरफ होता है। उनकी ये बात सुनने के बाद वहां मौजूद सभी लोग ठहाके मार कर हंसने लगते हैं। वहीं अगर शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो, वो अगले साल 2023 में बैक-टू-बैक फिल्मों में नजर आने वाले हैं, जिनमें 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' जैसी बड़ी बजट की फिल्में शामिल है।


इन फिल्म से शाहरुख 5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं, जिसके लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। बता दें कि सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'पठान' में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आएंगे। ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी। वहीं एटली की 'जवान' में शाहरुख के साथ नयनतारा नजर आएंगी। ये फिल्म 2 जून को रिलीज होगी। वहीं राजकुमार हिरानी की 'डंकी' में वो तापसी पन्नू के साथ नजर आएंगे। ये फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड्स से परेशान आईं Gehena Vasisth, बाथरूम में बोल्ड फोटो शेयर कर बोलीं - 'मुझे ATM समझते हैं'