20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाहरुख ने अपकमिंग फिल्मों को लेकर किया बड़ा खुलासा, अफवाहों पर कही ये बात

शाहरुख ने यह खुलासा 'टेड टॉक्स इंडिया : नई बात' के शुभारंभ के दौरान किया। पिछले दिनों खबरें आई थी कि शहारुख 'धूम 4' में नजर आ सकते हैं ....

less than 1 minute read
Google source verification
Shah Rukh Khan son Aryan Khan

Shah Rukh Khan son Aryan Khan

पिछली बार पर्दे पर फिल्म 'जीरो' में नजर आए अभिनेता शाहरुख खान का कहना है कि वे आगामी एक या दो महीने में अपनी अगली फिल्म की घोषणा करने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वे फिलहाल दो, तीन स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। शाहरुख ने यह खुलासा 'टेड टॉक्स इंडिया : नई बात' के शुभारंभ के दौरान किया। पिछले दिनों खबरें आई थी कि शहारुख 'धूम 4' में नजर आ सकते हैं। एक अन्य अफवाह ये थी कि अभिनेता क्वेंटिन टारानटिनोस के 'किल बिल' के हिंदी रीमेक में अभिनय करने वाले हैं।

इतना ही नहीं शाहरुख के 'डॉन 3' की तैयारी में लगे होने की बात कही गई थी। लोगों के अली अब्बास जफर और राजकुमार हिरानी के साथ किसी परियोजना पर काम करने को लेकर शाहरुख ने कहा, मैं कुछ समय लेने की सोच रहा हूं। मैं दो-तीन स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हूं और इंशाल्लाह, जैसे ही वे तैयार होते हैं, मैं भी तैयार हो जाउंगा, क्योंकि मैं जिन लोगों के साथ काम कर रहा हूं उनमें से ज्यादातर अभी व्यस्त हैं। ऐसे में इंशाल्लाह, मैं खुद ही इसकी घोषणा करूंगा। मेरे ख्याल से तब तक के लिए अफवाहों को उड़ते रहने दीजिए, यह अच्छा है, क्योंकि इनसे मुझे कुछ आइडिया मिले हैं।'