8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shaheer Sheikh ने रूचिका कपूर से की शादी, शॉक्ड हुईं एकता कपूर, लिखी ये बात

हाल ही शाहीर शेख ( Shaheer Sheikh ) और रुचिका कपूर ( Ruchikaa Kapoor ) और रूचिका कपूर ने की थी सगाई जून 2021 में करेंगे पारंपरिक शादी 2 साल से दोनों कर रहे थे डेटिंग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 27 Nov 2020, 5:03 PM IST

Shaheer Sheikh ने रूचिका कपूर से की शादी, एकता कपूर को हुए आश्चर्य, लिखी ये बात

Shaheer Sheikh ने रूचिका कपूर से की शादी, एकता कपूर को हुए आश्चर्य, लिखी ये बात

मुंबई। टीवी एक्टर शाहीर शेख ( Shaheer Sheikh ) और उनकी गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर ( Ruchikaa Kapoor ) ने मुंबई में कोर्ट मैरिज कर ली है। कोरोना काल के नियमों के चलते फिलहाल उन्होंने बड़ा आयोजन नहीं किया है। पारंपरिक शादी जून, 2021 में किए जाने की खबरें हैं। दोनों ने कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर सगाई की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें : शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने शेयर की स्कर्ट में फोटो, मिनटों में हुई वायरल

पहले हैं फ्रेंड्स फिर पति-पत्नी
शाहिर का कहना है कि उनको मनपसंद पार्टनर मिली है। उनके सामने वह वैसे बने रह सकते हैं जो वाकई में वे हैं। अपने रिश्ते के बारे में शाहिर ने कहा कि फीलिंग्स के मामले में रूचिका बेहद ईमानदार हैं। दोनों ने 2 साल तक डेटिंग की है। इसलिए एक्टर कहते हैं कि पहले दोनों फ्रेंड्स हैं फिर पति-पत्नी। इससे पहले सगाई की सोशल मीडिया पोस्ट में भी शाहिर ने कहा था कि अपनी बाकी जिंदगी के लिए मैं बहुत ही एक्साइटेड हूं।

सेलेब्स ने दी बधाई
शहीर और रुचिका की शादी की खबर वायरल हो गई है। सोशल मीडिया पर रुचिका ने दोनों की एक फोटो शेयर कर शादी की जानकारी दी। इसके बाद बधाइयों का तांता लग गया। एकता कपूर तो शॉक्ड हो गईं। उन्होंने कमेंट में पूछा,'क्या, तुमने शादी कब की? इस पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस ने जमकर बधाइयां दी हैं। बधाई देने वाले सेलेब्स में मिलाप जावेरी, जय भानुशाली, रिद्धिमा पंडित, अहाना कुमरा, रकुल प्रीत सिंह, आमिर अली, रिद्धी डोगरा, गुनीत मोंगा, विक्रांत मैसी, माही विज, शार्दुल पंडित और अन्य सेलेब्स शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : भारती सिंह ड्रग्स मामले पर राखी सावंत ने उठाए सवाल, वो सब बोल दिया जो लोग बोलने में डरते हैं

जून में शादी
कोरोना महामारी को देखते हुए शहीर और रुचिका की पारंपरिक शादी भी सामान्य समारोह के रूप में होगी। जून, 2021 में दोनों की शादी पारम्परिक समारोह में की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी समारोह दो जगह आयोजित होंगे। पहला कार्यक्रम शहीर के जम्मू स्थित घर में होने की खबरें हैं। जबकि महामारी में कमी आती है तो मुंबई में बड़ा आयोजन हो सकता है।

'महाभारत' में निभाया अर्जुन का किरदार
शहीर शेख ने 'महाभारत' सीरियल में अर्जुन का यादगार किरदार निभाया था। टीवी शो 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' में देवरथ दीक्षित और ये रिश्ते हैं प्यार के' में अबीर राजवंश का किरदार काफी पसंद किया गया। शहीर ने 2009 में 'क्या मस्त है लाइफ' सीरियल से टीवी की दुनिया में डेब्यू किया। खास बात ये है कि शहीर ने इंडोनेशिया की मूवीज और टीवी शोज में काम किया है।

इन फिल्मों से जुड़ी हैं रुचिका

बालाजी मोशन पिक्चर्स में रुचिका क्रिएटिव प्रोड्यूसर और कार्यकारी उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने क्रिएटिव प्रोड्यूसर के रूप में 'वीरे दी वेडिंग' और 'लैला मजनू' सहित कई फिल्मों में काम किया है। वह कंगना रनौत-राजकुमार राव स्टारर 'मेंटल है क्या', सिद्धार्थ मल्होत्रा-परिणीति चोपड़ा स्टारर 'जबरिया जोड़ी', भूमि पेडनेकर की हालिया रिलीज मूवी 'डॉली किट्टी और वो चमके सितारे', और 'ड्रीम गर्ल' जैसी फिल्मों का हिस्सा रही हैं।