इस हादसे के समय शाहरुख पहले से ही पीठ दर्द से परेशान थे और सेट पर फिजियोथेरेपिस्ट भी मौजूद था। दया शंकर डर के मारे कांप रहे थे, उन्हें लगा कि आज तो एक्टिंग का आखिरी दिन होगा। लेकिन SRK ने उठकर उनके कंधे पर हाथ रखा और कहा- “मुझे पता था तुम बाइक नहीं चला सकते।” और फिर निर्देशक से कहा-“आशू, चलो शॉट लेते हैं।”