1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

zero movie Trailer: शाहरुख अपने कद के हिसाब से अनुष्का से नजर मिलाकर कर सकते हैं बात

ट्रेलर देखकर पता चलता है कि यह कहानी मेरठ में रहने वाले किसी बउआ सिंह की है, जो भले कद से छोटे हैं, लेकिन उनके इरादे बहुत मजबूत हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 2 Nov 2018, 5:46 PM IST

zero

zero

आज शाहरुख खान अपना 53 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में शाहरुख के जन्मदिन के मौके पर आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। यह ट्रेलर काफी जोरदार है। इसमें कैटरीना और अनुष्का के साथ-साथ शाहरुख का बउआ का किरदार काफी मजेदार नजर आ रहा है। ट्रेलर के रिलीज होने की जानकारी पहले ही ट्विटर के जरिए दे दी गई थी कि इस फिल्म का ट्रेलर शाहरुख के जन्मदिन पर जारी किया जाएगा।







ट्रेलर हो रहा वायरल

शाहरुख की मोस्टअवेटेड फिल्म जीरो का ट्रेलर काफी मजेदार है। फिल्म का कॉन्सेप्ट भी काफी अच्छा है। इसमें जहां अनुष्का शर्मा व्हील चेयर पर बैठी हुई हैं। वहीं कैटरीना कैफ स्टार का किरदार अदा कर रही हैं। ट्रेलर कहीं-कहीं आपको हंसाएगा और कहीं-कहीं रुलाएगा भी। इसमें यह भी देखने को मिल रहा है कि शाहरुख, अनुष्का से प्यार करने लगते हैं और जब कैटरीना की एंट्री होती है तो वह उन पर भी अपना दिल हार बैठे दिखाई दे रहे हैं। ट्रेलर में कैटरीना और शाहरुख के बीच एक किस सीन भी दिखाया गया है। ट्रेलर को यूट्यूब पर अभी तक चार लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

ऐसी है कहानी

ट्रेलर देखकर पता चलता है कि यह कहानी मेरठ में रहने वाले किसी बउआ सिंह की है, जो भले कद से छोटे हैं, लेकिन उनके इरादे बहुत मजबूत हैं। छोटे शहर मेरठ के बउआ सिंह का आत्मविश्वास गजब का है, वह बड़े-बड़े सपने देखते हैं और इन्हीं बड़े सपनों को देखते हुए वह मेरठ से न्यू यॉर्क का सफर भी तय करते हैं। इस सफर के दौरान उनकी मुलाकात दो खूबसूरत महिलाओं से होती हैं। पहली अनुष्का शर्मा, जो व्हील चेयर पर नजर आती हैं, जिनसे बउआ अपने कद के हिसाब से नजर मिला कर बात कर सकता है और दूसरी कटरीना कैफ।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन