
shahrukh khan
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की पठान सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। लंबे टाइम बाद किंग खान को देख फैंस फूले नहीं समा रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म में टाइगर ने भी पठान का साथ दिया है। यानी शाहरुख के साथ फिल्म में सलमान भी दिखाई दिए हैं। फिल्म में ताबड़तोड़ सीटियां बज रही हैं, लेकिन वहीं कई जगह फिल्म को लेकर विरोध भी हो रहा है।
रिलीज वाले दिन देशभर के अलग-अलग शहरों में कई हिंदूवादी संगठन सुबह से ही पहुंच गए और फिल्म का विरोध करने लगे। मध्य प्रदेश के इंदौर में हिंदू संगठनों के प्रदर्शन के चलते पहला शो रद्द कर दिया गया है। बिहार और यूपी में कई जगह पठान के पोस्टर फाड़े गए।
विरोधियों ने जमकर हंगामा काटा। जगह जगह पठान के पोस्टर फाड़े और उन्हें जला दिया। इंदौर में पठान के फर्स्ट शो से पहले पहले ही हिंदूवादी संगठनों ने सिनेमाघरों के बाहर प्रदर्शन किया। सिनेमाघरों में पहला शो रद्द कर दिया गया है। कार्यकर्ता सिनेमाघरों के भीतर गए और स्टाफ को बाहर निकाल दिया।
यह भी पढ़ें- खत्म हुआ इंतजार! सिनेमाघरों में उतरा 'पठान'
वहीं मध्यप्रदेश के बड़वानी में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थिएटर के बाहर शाहरुख खान की फिल्म का विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मी टॉकीज के बाहर जमकर हंगामा किया और शाहरुख खान के विरोध में नारे लगाए।
कर्नाटक में भी कई जगहों पर पठान की रिलीज का विरोध हो रहा है। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बेंगलुरु में फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन किया। हालांकि फिल्म को लेकर उत्साह भी खूब देखने को मिल रहा है। कहीं लोग ढोल-नगाड़ों पर नाचते नजर आ रहे हैं तो कहीं थिएटरो में नोट उड़ाए जा रहे हैं।
फैंस 'पठान' के क्लाइमैक्स और ट्विस्ट एंड टर्न की जमकर तारीफ कर रहे हैं। पठान में शाहरुख खान RAW एजेंट बने हैं। वे देश को बचाने के लिए दुश्मनों से लड़ते दिखाई दे रहे हैं। उनके एक्शन सीन्स के लोग मुरीद हो गए हैं।
वहीं जॉन अब्राहम इस फिल्म में जिम का किरदार निभा रहे हैं। कभी अपने देश के लिए लड़ने वाले जिम, क्यों देश के खिलाफ जो जाते हैं, इसकी कहानी फिल्म में बयां की गई है। उनका किरदार भी फिल्म में अहम बताया जा रहा है।
फिल्म में दीपिका पादुकोण ISI अफसर का किरदार निभा रही हैं.जिम का पीछा करते करते पठान की मुलाकात रुबीना मोहसिन (दीपिका पादुकोण) के साथ होती है। भले ही वो जिम के साथ हो, लेकिन रक्तबीज के लिए वो पठान से हाथ मिला लेती हैं।
यह भी पढ़ें- पठान' के गाने पर रील नहीं बना पाने पर राखी सावंत को अफसोस
Published on:
25 Jan 2023 01:35 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
