
Shahrukh Khan
अभिनेता शाहरुख खान ने 'जीरो' के बाद से अगली फिल्म की घोषणा नहीं की हैं। फैंस किंग खान को जल्द सिल्वर स्क्रीन पर देखना चाहते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख की अपनी अगली फिल्म राज निदिमोरु और कृष्णा डीके के साथ होगी। बताया जा रहा है कि यह एक एक्शन एंटटेनर फिल्म होगी। जिसके लिए अभिनेत्री को कास्ट कर लिया गया है। अन्य कास्ट का भी चयन कर लिया गया है।
इस फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू की जाएगी। इसको शाहरुख के ही प्रोडेक्शन हाउस में बनाया जाएगा। इसकी शूटिंग भारत और विदेश में भी की जाएगी। मूवी के एक्शन सीक्वेंस के लिए विदेश से किसी स्टंटमैन को क्रू में शामिल किया जा सकता है। इसको राज डीके डायरेक्ट करेंगे। यह फिल्म 2021 में रिलीज होने की उम्मीद है।
आपको बता दें कि राज निदिमोरू और कृष्णा डीके का लेटेस्ट प्रोजेक्ट ‘दी फैमिली मैन’, अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होने वाली एक वेब सीरीज थी। जिसमें मनोज वाजपेयी और प्रियमणि जैसे दिग्गज कलाकार थे। सीरीज काफी सराही गई थी। इसके अलावा निर्देशक राज और डीके ने एक साथ मिलकर कई फिल्में बनाई हैं।
Published on:
03 Dec 2019 04:13 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
