7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाहरुख खान को मिला ‘इंडियन ऑफ दी ईयर’ अवॉर्ड, किंग खान हुए भावुक, स्पीच वायरल

Shahrukh Khan Indian Of The Year Award: शाहरुख खान की 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' की शानदार सफलता के बाद भावुक कर देने वाली स्पीच वायरल हो रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
shahrukh_khan_got_indian_of_the_year_award_2023_king_khan_emotional_speech_went_viral.jpg

शाहरुख खान को मिला अवॉर्ड

Shahrukh Khan Indian Of The Year Award: शाहरुख खान को इंडियन ऑफ द ईयर 2023 अवॉर्ड मिला है। उन्होंने पिछले साल तीन लगातार ब्लॉकबस्टर फिल्में दी थी। ऐसे में अब शाहरुख खान को जिस अवॉर्ड से नवाजा गया है वह मिलने के बाद किंग खान खुद भावुक हो गए। उन्होंने ऐसे स्पीच दी की वहां सुनने वालो की आंखों में भी पानी आ गया।

शाहरुख ने दी भावुक स्पीच
बता दें, शाहरुख खान को CNN-न्यूज 18 इंडियन ऑफ दी ईयर 2023 अवॉर्ड दिया गया है। इस शो के दौरान शाहरुख खान ने कई बड़े राज खोले। उन्होंने सबसे पहले कहा, मैं कुछ अजीब बोलने वाला हूं, मैंने अपनी स्पीच लिखकर रखी हुई है और इसे तीन से चार बार चेक भी किया है। ताकि मैं कुछ गलत न बोल दूं। अगर मैं ऐसा करता हूं तो मुझे बताया भी जाता है लेकिन मैं फिर भी यह कहना चाहूंगा कि मुझे ऐसा नहीं लगता कि मैं इंडियन ऑफ द ईयर हूं मुझे लगता है कि मैं अब तक जितने साल बीते हैं उन सभी का इंडियन (ऑफ द ईयर) रहा हूं और आने वाले हर साल का इंडियन रहूंगा। मुझे सच में लगता है कि मैं काल का इंडियन हूं।'

फैंस को कहा शुक्रिया
इसके आगे उन्होंने कहा, ‘मैं यहां मौजूद हर किसी को और टीवी पर मुझे देखने वाले सभी लोगों को थैंक्यू कहना चाहता हूं। आप लोगों ने मुझे और मेरे परिवार को खूब प्यार दिया है और आगे भी ऐसे ही देते रहें। इसलिए मैं आपके सामने नतमस्तक हूं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग