29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब शाहरुख ने बताया-अगर गौरी शादी ना करती तो पागल हो जाता, जाने शाहरुख की दीवानगी का सच…

जब शाहरुख ने बताया-अगर गौरी शादी ना करती तो पागल हो जाता, जाने शाहरुख की दीवानगी का सच...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 3 Oct 2017, 1:56 PM IST

shahrukh khan and gauri khan love story

shahrukh khan and gauri khan love story

बॅालीवुड इंडस्ट्री के किंग खान शाहरुख खान आज आम जनता ही नहीं बल्कि बॅालीवुड की एक्ट्रेसेज के भी फैंटसी बॅाय है। आज भारत में शायद ही कोई लड़की होगी जिनका दिल शाहरुख खान पर ना आया हो। जो भी उनसे मिलता है वे उनका दिवाना हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं शाहरुख खान आज भी अपनी पत्नी के दिवाने हैं।

जैसा की हम सब जानते हैं शाहरुख खान ने इंडस्ट्री में आने से पहले ही गौरी का हाथ थाम लिया था। कई लोगों ने शाहरुख को सलाह दी थी कि वो तब तक शादी ना करें जब तक उनकी फिल्में हिट ना हों। तब शाहरुख ने कहा था, की-मैं फिल्में छोड़ सकता हूं लेकिन शादी नहीं टाल सकता। गौरी शाहरुख के साथ तब से हैं जब उन्हें काम मिलना भी नहीं शुरू हुआ था।

सुनने में आया था की शाहरुख को सपोर्ट करने के लिए गौरी खुद भी नौकरी किया करती थीं। वैसे उन दिनों बॅालीवुड इंडस्ट्री में कुवांरों का काफी चलन थाॉ। कहा जाता था की उस वक्त सभी बड़े एक्टर्स अपनी शादी को छुपाए रखते थे। इसके चलते आमिर खान ने भी पत्नी रीना दत्त से की शादी की बात चार साल तक छिपाए रखी। लेकिन शाहरुख ने लीग से हटकर गौरी को हर किसी से मिलवाया।

सबसे खास बता तो ये थी जब 1992 में स्टारडस्ट मैगजीन को दिए इंटरव्यू में शाहरुख ने कहा था की,- मेरे लिए गौरी सबसे पहले आती है। अगर उसके लिए मुझे फिल्में भी छोड़नी पड़ी तो मैं छोड़ दूंगा। मैं उसके बिना पागल हो जाऊंगा। वो मेरी अमानत है। मैं उसके शरीर से प्यार करता हूं। मैं उसका दीवाना हूं।

वैसे बता दें शाहरुख खान हमेशा से ही अपने परिवार को लेकर काफी भावुक रहे हैं। वे अक्सर टीवी इंटरव्यूज के दौरान कहते हैं की वे अपने परिवार को महफूज रखना चाहते हैं। वे अपने काम के बाद अपने बच्चों के साथ स्पैशल टाइम स्पैंट करते हैं। यहां तक की सुनने में आया था की वे अपने शूट्स खत्म करने के बाद उनकी बेटी सुहाना और बेटे आर्यन को पढ़ाते हैं।

अगर शाहरुख खान के करियर की बात की जाए तो बता दें इन दिनों निर्देशक आनंद एल. राय की फिल्म में बिजी हैं। इस फिल्म में शाहरुख एक बौने व्यक्ति के किरदार में नजर आएंगे।