
kajol, rani mukherjee and shahrukh khan
बॅालीवुड इंडस्ट्री में आज भी शायद ही कोई फिल्म हो जिसने करण जौहर की फिल्म कुछ कुछ होता है को बीट किया हो। सालों बाद आज भी शाहरुख खान , काजोल और रानी मुखर्जी के फैन्स उनकी इस तिगड़म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए तरसते हैं। कहा जाता है की काफी वक्त से एक्ट्रेस काजोल और रानी मुखर्जी के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा इसी के चलते ये लगातार एक दूसरे को अवोइज कर रही हैं। सुनने में आया था की इस साल के ही एचटी मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड्स में काजोल ने रानी को देखने के बाद भी रानी को बुरी तरह से अवॉइड किया था।
लेकिन लगता है शाहरुख ने एक बार फिर इन दोनों एक्ट्रेसेज के बीच पैचअप करा दिया है। वे नहीं चाहते की उनकी दोनों खआस दोस्त एक दूसरे से इस तरह झगड़ा करें। इसी के चलते हाल में उन्होंने काजोल और रानी संग अपनी एक सेल्फी पिक अपलोड की।
इस तस्वीर को देखकर एक बार फिर साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म कुछ कुछ होता है के पुराने दिन सामने आ गए। बता दें कि यह तस्वीर एक रीयूनियन पार्टी की है। इस पार्टी में रानी, काजोल, करिश्मा कपूर , श्रीदेवी और आलिया भट्ट मौजूद थी। शाहरुख ने दो तस्वीरों के कोलॉज को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा है कि- किसी किसी रात को आसमान के सितारों से ज्यादा आपके साथ मौजूद सितारे ज्यादा चमकते हैं।धन्यवाद आपके प्यार के लिए।
यकीनन इस तस्वीर के बाद लगता है की काश एसा हो पाए की ये तीनों एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ काम कर पाएं। ऐसा हुआ तो उससे बड़ा लेजेंड्री मूमेंट और कोई नहीं होगा। फिलहाल बता दें इन दिनों बॅालीवुड के बादशाह शाहरुख खान निर्देशक आनंद एल. राय की फिल्म के शूट्स में बिजी हैं। इस फिल्म में शाहरुख एक बौने व्यक्ति के किरदार में नजर आएंगे। साथ ही जल्द ही वे छोटे पर्दे पर भी अपना एक नया शो टेड इंडिया लेकर आ रहे हैं।
Published on:
2 Oct 2017, 11:00 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.