
जवान में दीपिका पादुकोण भी एक छोटे रोल में नजर आएंगी।
Shah Rukh Khan's Jawan Advance Booking: शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'जवान' के लिए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुक्रवार को शुरू होते ही टिकटों की मारामारी मच गई। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, टिकटों की बिक्री शुरू होने के 24 घंटे से भी कम समय में जवान के पहले दिन के लिए 2,00,454 टिकट बिक गए। जिनकी कीमत करीब 7 करोड़ है। शाहरुख की 'पठान' फिल्म के अपनी रिलीज से पहले 1,71,500 टिकट बिके थे। ऐसे में जवान ने पठान को पछाड़ दिया है।
जवान के हिंदी वर्जन ने NCR में एडवांस बुकिंग से 1.12 करोड़ रुपए की कमाई की है। मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता और बेंगलुरु में 50-65 लाख रुपए के टिकट बिके हैं। जवान के तमिल वर्जन की एडवांस बुकिंग में 3,365 टिकटें बेची गई हैं। जवान ने तेलुगु वर्जन के लिए सिर्फ 1,097 टिकट बिके हैं।
ट्रेड एनेलिस्ट गिरीश जौहर ने ट्वीट कर कहा है कि जवान एक बड़ी ओपनिंग का इशारा कर रही है। उन्होंने कहा है कि पहले दिन के लिए करीब 3 लाख टिकट बिक सकते हैं।
Published on:
02 Sept 2023 06:47 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
