7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अभिषेक की शरारतों से नाराज होकर शाहरुख खान ने जो कहा, यह सुन Big B का यूं था रिएक्शन

शाहरुख खान बाॅलीवुड के किंग है तो अमिताभ बच्चन भी बाॅलीवुड पर राज करते है। ऐसे ही एक बार शाहरुख खान ने अमिताभ बच्चन के सामने ही अभिषेक बच्चन को कुछ ऐसा जवाब दिया की Big B भी हैरान रह गए।

less than 1 minute read
Google source verification
shahrukh_khan.jpg

वहीं बात करें अमिताभ बच्चन कि तो वह भी लम्बे समय से बॅालीवुड पर राज कर रहे है । इतनी उर्म होने के बाद भी उन्हें फिल्मो की कमी नहीं रही है।बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और अभिषेक बच्चन एक साथ फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में नजर आए थे।फिल्म का निर्देशन फराह खान ने किया था। लेकिन अभिषेक बच्चन और विवान शाह की शरारतों को लेकर फराह खान इतनी ज्यादा परेशान हो गई थीं कि उन्होंने शाहरुख खान से जाकर शिकायत कर दी।

फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में इनके अलावा मुख्य रोल में विवान शाह, सोनू सूद, बोमन ईरानी और दीपिका पादुकोण भी थी। अभिषेक बच्चन और विवान शाह की शरारतों को लेकर फराह खान परेशान होकर शाहरुख खान से शिकायत कर दी। दोनों की शरारतों पर रिएक्शन देते हुए शाहरुख खान ने कहा था कि जब इनके बाप इन्हें नहीं सिखा पाए तो मैं क्या सिखा पाऊंगा।

यह भी पढ़े- ऐश्वर्या राय ने हनीमून पर किया था बच्चों जैसा व्यवहार, अभिषेक ने सुनाया मजेदार किस्सा

‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट पर प्रमोशन के दौरान शाहरुख खान ने बिग बी से कहा, “एक बार फराह ने मुझसे बहुत शिकायत की और कहा कि अभिषेक और विवान उन्हें काफी देर से परेशान किये जा रहे हैं। मैं वहां पहुंच तो गया और कुछ बोलने ही वाला था कि इतनी देर में मेरे दिमाग में आया कि अभिषेक के पिता अमिताभ बच्चन हैं। फिर सोचा कि विवान के डैडी नसीरुद्दीन शाह हैं। फिर मेरे दिमाग में आया कि अगर इनके बाप इन्हें नहीं सिखा सके तो मैं क्या सिखाऊंगा।” शाहरुख खान की बातें सुनकर अमिताभ बच्चन अपनी हंसी नहीं रोक पाए और उन्होंने ताली मारकर हंसना शुरू कर दिया।